{"_id":"5de173f28ebc3e54c36d2274","slug":"man-died-suspiciously-in-car-rspura-news-jmu198287664","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में कार चला रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर का था इकलौता चिराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू में कार चला रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर का था इकलौता चिराग
Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब गांव कोटली मिया फत्ता में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कार में मिला। युवक की पहचान अनजोत शर्मा (27) पुत्र हेमराज निवासी वार्ड छह के रूप में की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अनजोत शुक्रवार की सुबह अपने घर से स्विफ्ट कार लेकर निकला था। गांव कोटली मिया फत्ता के पास उसकी कार चलते-चलते अचानक सड़क के बीच रुक गई। पीछे से आ रहे दूूसरे वाहन चालकों ने काफी हार्न बजाया, लेकिन जब कार साइड नहीं हुई तो लोगों ने कार के पास पहुंच कर देखा तो अनजोत अचेत पड़ा था।
लोगों ने कार का शीशा तोड़ कर उसे बाहर निकाला और मीरां साहिब पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने उसकी कार में लेकर अनजोत को आरएस पुरा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनजोत डोगरा लॉ कॉलेज में दूसरे वर्ष का छात्र था। बाद में मीरां साहिब पुलिस ने उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
इकलौता बेटा था अनजोत
अनजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अस्पताल पहुंचे माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। किसी को कुछ पता नहीं चल रहा था कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसकी मौत हो गई। उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। आरएस पुरा अस्पताल में अनजोत के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार से युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। फिलहाल धारा 174 के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

कोटली मिया फत्ता के पास अनुजोत की कार जिसका शीशा तोड बाहर निकाला गया।- फोटो : RSPURA

मृत्क अनुजोत की फाइल फाइल फोट।- फोटो : RSPURA