फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Making sound of blast

Jammu News: बुलेट से पटाखे फोड़ना युवाओं की शान, खतरे में जान

विज्ञापन
Making sound of blast
-बुलेट को मोडिफाइड साइलेंसर लगा कानून को दिखा रहे ठेंगा, सितंबर में मात्र तीन जब्त
विज्ञापन

-युवाओं में बढ़ता क्रेज खतरनाक, मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दुकानदारों पर भी हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। युवा बुलेट की आवाज को बदलकर कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाते हैं। बाइक से पटाखे फोड़ते हैं। धमाके जैसी आवाज से लोगों की जान को खतरे डाल रहे हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। कस्बे व गांवों के युवाओं में बढ़ता यह क्रेज खतरनाक है। बावजूद इसके सितंबर में मात्र तीन बुलेट ही जब्त किए गए हैं।
लोगों का कहना है कि मोडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से बुजुर्ग और बच्चे सहम जाते हैं। इतनी आवाज होती है कि दोपहिया वाहन चालक कई बार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। हालांकि, पुलिस नाके लगाती है, लेकिन बावजूद इसके शरारती तत्व बाज नहीं आ रहे हैं। सड़कों पर बेखौफ होकर मोडिफाइड बाइक दौड़ाकर लोगों को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


स्पेशल नाके लगा पुलिस करे कार्रवाईः कैलाश चंद्र
पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि रोजाना शाम के वक्त शरारती तत्व तेज रफ्तार में पटाखे बजाते हुए बाजारों से निकलते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस को स्पेशल नाके लगाकर इन पर कार्रवाई करनी चाहिए। मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट जब्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलेट के धमाके से गिर गए थे परलाह के पंच
पंचायत परलाह के पंच दर्शन कुंडल ने बताया कि गांव में शाम के वक्त बड़ी तेज रफ्तार से नौजवान बुलेट से पटाखे बजाते हुए निकलते हैं। कई बार रास्ते पर चलते बुजुर्ग इनकी तेज आवाज से सहम जाते हैं। थोड़े दिन पहले ही वह खुद भी इसका शिकार हो गए थे। बुलेट की धमाकेदार आवाज से वह डरकर बाइक से गिर गए। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
पुलिस ले कड़ा संज्ञान : उप सरपंच राकेश
पंचायत परलाह के उप सरपंच राकेश सिंह ने बताया कि शाम को बाजार में काफी भीड़ होती है। इस दौरान मोडिफाइड बुलेट चालक पटाखे बजाते हुए तेजी से निकलते हैं। बुलेट की जोरदार आवाज से लोग डर जाते हैं। उनके पास ऐसी कई शिकायतें भी आई हैं। पुलिस को इस मुद्दे पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

सीज किए जाएं मोडिफाइड साइलेंसर बाइक
पंचायत आल्हा के उप सरपंच लवली सिंह ने कहा कि मोडिफाइड साइलेंसर वाले बाइक सड़कों पर बेखौफ दौड़ते हैं। इससे जहां हादसे का खतरा रहता है, वहीं ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। पुलिस को मोडिफाइड साइलेंसर बाइक सीज करने चाहिए। मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाए।


कोट
विशेष नाके लगाकर मोडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। सितंबर में तीन बुलेट सीज किए हैं। लोगों को भी जागरूक होना चाहिए। कोई मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट से पटाखे बजाता है तो पुलिस से शिकायत करें ताकि कार्रवाई की जा सके।
दीपक सिंह कटोच, थाना प्रभारी, अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed