{"_id":"687178d19d8e8c9ddc0f9d50","slug":"major-wrestler-from-punjab-captured-the-big-wrestling-jammu-news-c-274-1-rsp1001-102052-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बड़ी कुश्ती पर पंजाब के मेजर पहलवान का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बड़ी कुश्ती पर पंजाब के मेजर पहलवान का कब्जा
Sat, 12 Jul 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
चोट लगने पर बीनिया अमीन के कुश्ती लड़ने से मना करने पर घोषित किया गया विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बस्सी खुर्द गांव में बाबा परागण नाथ देवस्थान पर शुक्रवार को वार्षिक दंगल का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर बड़ी कुश्ती का मुकाबला रोमांचक रहा। इसमें जम्मू के पहलवान बीनिया अमीन और पंजाब के डेरा बाबा नानक के पहलवान मेजर ने दावपेच आजमाए। 20 मिनट तक हुई कुश्ती में बीनिया अमीन को चोट आ गई। इसके बाद उन्होंने कुश्ती लड़ने से मना कर दिया। इस पर बड़ी कुश्ती का विजेता मेजर पहलवान को घोषित कर दिया गया।
मेजर पहलवान को विजेता के तौर पर एक लाख रुपये नकद इनाम दिया गया है। गांव बस्सी खुर्द में दंगल देखने के लिए दूरदराज से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। दंगल में प्रबंधक कमेटी की ओर से 30 कुश्तियां करवाई गईं। इसमें क्षेत्र के अलावा बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया है।
वार्षिक दंगल को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। अखाड़े के इर्दगिर्द गोलाकार में रस्सी बांध दी गई थी। दंगल को देखने आए दर्शक उत्सुक नजर आए। इस मौके पर भाजपा नेता जयराम शर्मा, एसपी इरशाद राथर, तहसीलदार अंकुश त्रिपाठी, डीएसपी गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी सुशील चौधरी और प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।