फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   major reshuffle jammu and kashmir CM Mehbooba mufti Cabinet on April 30

J&K: महबूबा मुफ्ती मंत्रिमंडल में आज होगा बड़ा फेरबदल, इन नए चेहरों को मिलेगी जगह

Mon, 30 Apr 2018 07:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Apr 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
major reshuffle jammu and kashmir CM Mehbooba mufti Cabinet on April 30
पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज होगा। मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल तय है। भाजपा कोटे के कुछ मंत्रियों की कुर्सी जाएगी और नए चेहरों को स्थान दिया जाएगा। डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की पुष्टि की है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के मुताबिक नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज दोपहर 12 बजे होगा। बकौल डिप्टी सीएम नए मंत्रियों की सूची तय होना अभी बाकी है जबकि सूत्र बताते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नए मंत्रियों के चेहरे तय कर दिए हैं। 
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में स्पीकर कवीन्द्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, राजीव जसरोटिया, देवेन्द्र मनयाल, शक्ति परिहार, आरएस पठानिया, राजीव शर्मा, रवीन्द्र रैना, राजेश गुप्ता और सुखनंदन चौधरी को शामिल किए जाने की चर्चा है। एमओएस सुनील शर्मा को पदोन्नत कर कैबिनेट रैंक दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसाना मामले में विवाद के बाद चंद्रप्रकाश गंगा और लाल सिंह के इस्तीफे ले लिए गए थे। इस तरह भाजपा कोटे में दो मंत्रियों की जगह फिलहाल खाली है, जबकि नए मंत्रियों के लिए चर्चा में नौ नाम हैं। जाहिर है पुराने मंत्रियों में से कुछ को हटाया जाना तय है। 

major reshuffle jammu and kashmir CM Mehbooba mufti Cabinet on April 30
बड़े फेरबदल की राह आसान बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने सभी मंत्रियों से पहले ही इस्तीफे ले लिए हैं। पीडीपी ने डा. हसीब द्राबू से कुछ दिन पहले इस्तीफा ले लिया था। इस तरह पीडीपी कोटे की भी एक सीट खाली है। पीडीपी भी एक  नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है।

इससे पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने 30 अप्रैल को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बारे में आधिकारिक सूचना से इनकार किया था। श्रीनगर में सात मई से दरबार शुरू होने जा रहा है। इसलिए भाजपा नेतृत्व ने उससे पहले नए मंत्रियों को शपथ दिलाना तय किया।

भाजपा मंत्रियों में फेरबदल पर सत शर्मा, निर्मल सिंह और महासचिव संगठन अशोक कौल की तीन सदस्यीय टीम नई दिल्ली से 24 अप्रैल को बैरंग वापस लौट आई थी। टीम से कहा गया था कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुलावे का इंतजार करें। शाह कर्नाटक चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। 

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद से दो नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के अलावा तीन मंत्रियों को ड्राप आउट करके उनकी जगह तीन विधायकों को मौका दिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed