फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Major reshuffle in the Finance Department, 90 officers transferred

Jammu Kashmir: वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 अफसरों के तबादले, कई अन्य कर्मचारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

Sun, 30 Nov 2025 06:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 30 Nov 2025 06:47 PM IST
सार

सरकार ने वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 90 अफसरों के तबादले किए हैं, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मुख्य लेखा अधिकारियों तक की नई तैनाती शामिल है। कई अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं और नए अफसरों को तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विभागीय कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे।

विज्ञापन
Major reshuffle in the Finance Department, 90 officers transferred
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार ने वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 90 अफसरों के तबादले किए हैं। तबादले की सूची में वित्त निदेशक, वित्त सलाहकार, मुख्य लेखा अधिकारी, उपनिदेशक और कोषाधिकारी जैसे कई वरिष्ठ अफसर शामिल हैं। वित्त विभाग ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया और सभी तबादले तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए। आदेश में कई अफसरों को अपने पहले से चल रहे अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी जारी रखने को कहा गया है।

विज्ञापन


कानून और न्याय विभाग में वित्त निदेशक के पद पर तैनात राजेश तलवार को उत्तरी जोन लेखांकन प्रशिक्षण संस्थान जम्मू का प्रमुख बनाया गया है। इम्तियाज अहमद वानी, जो परिवहन विभाग में निदेशक वित्त थे, अब वित्त विभाग में निदेशक संसाधन के पद पर काम करेंगे।
विज्ञापन


अब्दुल मजीद भट को उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में वित्त निदेशक नियुक्त किया गया है। सतनाम सिंह को पर्यटन और संस्कृति विभाग से बदलकर आपदा प्रबंधन और राहत विभाग में वित्त निदेशक के पद पर भेजा गया है। उन्हें परिवहन विभाग का अतिरिक्त काम भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग से हटाकर खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में वित्त निदेशक की नई जिम्मेदारी मिली है। जल शक्ति विभाग में वित्त निदेशक के पद कार्यरत रहे लतीफ अहमद पोस्वाल को गृह विभाग में भेजा गया है।

इसी तरह मदन लाल को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, मंजूर अहमद वानी को स्किम्स, सौरा, हांरून अहमद भट को कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, कश्मी , इंतिखाब अहमद शेख को कानून और न्याय विभाग का वित्त निदेशक बनाया गया है। राहत और पुनर्वास विभाग का अतिरिक्त काम देख रहे कुलभूषण कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

नीरज गुप्ता को माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटरा से हटाकर जम्मू बिजली वितरण निगम में वित्त निदेशक के पद पर भेजा गया है।इसके अलावा सैयद शबीर अहमद को कश्मीर बिजली वितरण निगम, सय्यदा मुदबशिरा हुसैन को जेल विभाग और महेश शर्मा को श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड में तैनात किया गया है। रशीम दीपिका को संस्कृति और पर्यटन विभाग, हरजीत कौर को बिजली विकास निगम और नदीश खुर्शीद को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ स्तर के बाद अन्य अधिकारियों की नई तैनाती भी की गई है। दीपशिखा शर्मा को बिजली विकास निगम, रीना को सामाजिक कल्याण विभाग, फराह अनजुम को बिजली विभाग के वित्त संगठन, विनीत सिंह को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अल्ताफ हुसैन हजाम को जिला कोष कार्यालय श्रीनगर, शबाना आजमीन को उत्तरीजोन लेखांकन प्रशिक्षण संस्थान, मेहर चंद को कठुआ मेडिकल कॉलेज और फरहद सिद्दीकी को व्यापार संवर्धन संगठन में नई जिम्मेदारी मिली है।इसके अलावा कई मेडिकल कॉलेजों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों और अन्य निगमों में मुख्य लेखा अधिकारियों की पोस्टिंग भी बदली गई है।

कई अफसरों को नई तैनाती के साथ साथ अपना अतिरिक्त काम भी जारी रखना होगा, ताकि विभागीय कामकाज में किसी तरह की रुकावट न आए। वित्त विभाग ने आदेश की प्रतियां सभी विभागो, निगमों और विश्वविद्यालयों को भेज दी हैं और नए अफसरों को तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं, ताकि काम सुचारु ढंग से चलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed