मां के प्यार ने घर लौटाया माजिद को: महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि मां के प्यार ने लश्कर के आतंकी माजिद को घर लौटाया है। वह कालेज छात्र होने के साथ-साथ अच्छा फुटबालर भी था। ट्वीट कर कहा कि मां के प्यार में ताकत होती है। उसकी अपील ने माजिद को लौटाने में मदद की। जब कभी भी युवा हिंसा का रास्ता चुनता है तो सबसे ज्यादा उसका परिवार प्रभावित होता है।
आतंकवाद का दामन थामने वाले युवाओं की मन:स्थिति का उन्हें पता है। ज्यादातर युवा इस बेवजह की हिंसा से ऊब चुके हैं। वे घर लौटना चाहते हैं तथा समाज में सम्मान के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन हिंसा का रास्ता उनके लिए छोड़ना इतना आसान नहीं रह जाता है। सामाजिक कलंक का भय उनके इस फैसले पर भारी पड़ता दिखता है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले आतंकी संगठन लश्कर का दामन थामने वाले फुटबालर माजिद का दिल मां की पुकार पर पिघल गया। उसने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के सामने समर्पण कर दिया।
माजिद के पिता ने कहा, सभी का शुक्रिया
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के माजिद खान के आतंकी संगठन लश्कर से तौबा कर मुख्यधारा में वापसी पर उसके पिता इरशाद अहमद खान ने सहयोग के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। कहा कि उसके जाने के बाद वह बेसहारा हो गए थे।
वह काफी खुश हैं कि उनका बेटा वापस आ गया है। हम बुज़ुर्ग दंपत्ति का एक ही सहारा माजिद था और उसके जाने से हमें काफी सदमा पहुंचा था। उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। दो दिनों के बाद बिस्तर से बाहर मस्जिद में शुक्राने की नमाज पढने के लिए निकले हैं।