{"_id":"59e30f0a4f1c1b71548b75ce","slug":"maize-crop-which-was-wasted-by-pakistan-s-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः पाकिस्तान की गोलाबारी से बर्बाद हुई मक्की की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः पाकिस्तान की गोलाबारी से बर्बाद हुई मक्की की फसल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा जिले के करमाड़ा क्षेत्र में रिहाइशी इलाकों को निशाना बना कर की गई भारी गोलाबारी से जहां इलाके के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा था। वहीं लोगों द्वारा जान जोखिम में डाल कर खेतों से मक्की की फसल को काटकर घर की छतों पर सूखने के लिए रखा गया था, जो अब खाने लायक नही रही।
विज्ञापन
पाकिस्तान की नापाक हरकत ने मक्की खाने लायक नहीं छोड़ी है। ग्रामीण नसीब बेगम, हाजरा बेगम, शहीद कोसर का कहना है कि मक्की में पाक गोलाबारी में गोलों के टुकड़े लगने और गांव में गिरे गोलों से मिट्टी कंकड़ आदि गिरने के साथ मक्की के दानों से बारूद की दुर्गंध आने लगी है।
विज्ञापन
खेतों में साल में सिर्फ एक ही मक्की की ही फसल होती है जो गोलाबारी से बरबाद हो गई है। फसल बर्बाद हो जाना हमारे लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। अब हम लोग खाएंगे क्या। क्योंकि मक्की की रोटी हमारे भोजन का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन