फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mahashivratri: Bam-Bam Bhole echoed in the pagodas, Har-Har Mahadev chants

महाशिवरात्रि: शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष

विज्ञापन
Mahashivratri: Bam-Bam Bhole echoed in the pagodas, Har-Har Mahadev chants
शहर और आसपास के मंदिरों में रहा मेले जैसा माहौल, भक्तों ने लंगर का ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाशिवरात्रि पर मंदिरों का शहर शिव की भक्ति में रंगा रहा। शिवालयों में तड़के से शाम तक बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।वहीं दर्शन के लिए रात में ही कतारें लग गई थीं। तड़के कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस बीच भगवान शिव के भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। लंगर का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी बड़ी संख्या श्रद्धालु उमड़े।
शहर के प्राचीन आपशंभू मंदिर, श्री रणबीरेश्वर मंदिर, पीरखो मंदिर, पंजवक्त्र महादेव मंदिर और अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्राचीन आप शंभू मंदिर और श्री रणबीरेश्वर मंदिर में सुबह से शाम तक लाखों लोगों ने जलाभिषेक किया। आप शंभू मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने और जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी थी। जलाभिषेक के लिए हाथ में जल, फूल, धतूरा और बेलपत्र लिए भक्त लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। यहां सबसे ज्यादा भीड़ रही। सुबह से देर रात तक भक्त दर्शन के लिए पहुंचते रहे। वहीं, मंदिर के बाहर विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से 50 से अधिक लंगर लगाए गए थे, जो सुबह में शुरू हुए और देर शाम तक चलते रहे। लंगर में हलवा, पुरी, राजमा, चावल, ब्रेड, आदि वितरित किए गए। इससे मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। उधर, जानीपुर काॅलोनी में र्तिमूर्ति मंदिर में भी जलाभिषेक कर भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


...सेल्फी लेने की रही होड़
प्राचीन श्री रणबीरेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर में लगभग छह महीने बाद भक्तों को जलाभिषेक करने का मौका मिला। मंदिर में एक ओर जहां लोग लंगर का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, तो दूसरी ओर डीजे की धुन पर नाचते शिव, पार्वती और मां काली की वेशभूषा में कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, उनके साथ सेल्फी लेने की भी होड़ रही। मंदिर में दोपहर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। पंजवक्त्र महादेव मंदिर और पीरखो मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed