फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maharana Pratap's birth anniversary will be celebrated on May 10.

Jammu News: महाराणा प्रताप की जयंती 10 मई को मनाई जाएगी

Sat, 09 May 2026 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 09 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's birth anniversary will be celebrated on May 10.
महाराणा प्रमाण जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए। विज्ञ​प्ति
जम्मू। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती 10 मई को मनाई जाएगी। इसमें शहर की दिग्गज हस्तियां भारत के महान योद्धा और अदम्य साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाएंगी। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा और धर्म जागरण समन्वय के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन योग संस्थान में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के बलिदान, राष्ट्रभक्ति और सनातन मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से अवगत कराना है।
विज्ञापन

अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष बिशन सिंह, धर्म जागरण समन्वय के संरक्षक डॉ. शिव प्रसाद रैना और राजपूत परियोजना के प्रमुख तरसेम चिब ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सत शर्मा होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय सह-प्रमुख धर्म जागरण समन्वय अरुण कांत होंगे और अध्यक्षता अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के चेयरमैन ठाकुर नारायण सिंह करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे योद्धा, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी, उनका जीवन शौर्य और स्वाभिमान की पाठशाला है। युवाओं को उनके संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, विधायक देवयानी राणा, जम्मू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कोटवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण गुप्ता को न्योता दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed