फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maharaja Hari Singh Jayanti festival in jammu

महाराजा हरि सिंह जयंती समारोह में बवाल, उपमुख्यमंत्री से धक्का मुक्की

Sat, 23 Sep 2017 08:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 23 Sep 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
Maharaja Hari Singh Jayanti festival in jammu
- फोटो : AMAR UJALA

रियासत जम्मू कश्मीर के आखिरी डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के जयंती पर रियासती सरकार की तरफ से अवकाश घोषित नहीं होने का गुस्सा शनिवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और किसान विकास एवं कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह चिब को झेलना पड़ा। 

विज्ञापन


तवी पुल के करीब महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर विभिन्न संगठनों की तरफ से मनाए जा रहे जयंती समारोह में महाराजा को श्रद्धांजलि अर्र्पित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने भाषण में कहा कि वह भी महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने के संघर्ष में जम्मू के लोगों के साथ हैं।
विज्ञापन


तभी वहां पर हंगामा शुरू हो गया और लोगों ने पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बवाल शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री भाषण तक पूरा नहीं कर पाए और उनका घेराव कर दिया गया। तभी सुरक्षा बलों ने उपमुख्यमंत्री को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने धक्का मुक्की भी की। उपमुख्यमंत्री ने अपने करीब एक मिनट के भाषण में कहा कि महाराजा के जयंती समारोह में अवकाश घोषित करने की मांग 1947 के बाद से उठ रही है। भाजपा वर्तमान सरकार में शामिल हैं। ऐसे में उनके समेत भाजपा इस संघर्ष में लोगों के साथ है।


उपमुख्यमंत्री के इतना कहते ही बवाल हो गया और लोगों ने उपमुख्यमंत्री का घेराव कर लिया और नारेबाजी शुरू हो गई। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लोगों के घेरे से उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकालने को कड़ी मशक्कत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed