फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maharaja hari singh ,birthday Celebrate,jammu news

महाराजा हरि सिंह की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
maharaja hari singh ,birthday Celebrate,jammu news
जम्मू। डोगरा सदर सभा ने महाराजा हरि सिंह की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया। वीरवार को जम्मू सचिवालय के पास सभा के भवन में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें कलाकारों ने डोगरी संगीत के मध्यम से महाराजा के शौर्य और व्यक्तित्व को बयां किया। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में डोगरी लोक गीतों से मन मोह लिया। कार्यक्रम में उप राज्यपाल के सलाहकार फारूख खान मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर को एक समृद्ध विरासत दी है। इसे जिंदा रखने के लिए हमें उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलना होगा। कहा कि प्रदेश में डोगरों को वह सम्मान नहीं मिल पाया है, जिसके वह हकदार थे। डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने सरकार से महाराजा की जयंती पर अवकाश की मांग की।
विज्ञापन

--------
प्रगतिशील और दूरदर्शी शासक थे महाराजा हरि सिंह
जम्मू। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट (जेबीएएमटी) ने घो मन्हासा में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर कार्यक्रम करवाया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आदिल मन्हास ने महाराजा की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि महाराजा हरि सिंह से ही आज जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है। वह एक प्रगतिशील और दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने 1929 में लोगों के कल्याण के लिए कई सामाजिक और आर्थिक सुधारों की शुरुआत की। उधर, ऑल जम्मू-कश्मीर मेघ सभा ने भी ओल्ड रिहाड़ी में कार्यक्रम करवाया, जिसमें समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। सभा के अध्यक्ष नरेंद्र दत्ता ने भी महाराजा की जयंती पर उप राज्यपाल से अवकाश घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वूमेन क्लब और बजरंग
दल ने भी दी श्रद्धांजलि
जम्मू। वूमेन क्लब मेरी पहचान ने भी महाराजा हरि सिंह की जयंती मनाई। क्लब के सदस्यों ने महाराजा को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने भी कार्यक्रम करवाकर महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि दी। तवी पुल के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर हलवा चढ़ाया। टीम जम्मू ने भी महाराजा हरि सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान टीम जम्मू के अध्यक्ष जरोवर सिंह ने भी सरकार से महाराजा की जयंती पर अवकाश की मांग की। ब्यूरो
भाजपा मुख्यालय में महाराजा हरि
सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई
जम्मू। जयंती पर वीरवार को भाजपा मुख्यालय त्रिकुटा नगर में महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सांसद जुगल किशोर शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण किया।
प्रसिद्ध मूर्तिकार रवींद्र जम्वाल ने यह प्रतिमा भाजपा को भेंट की है। रैना ने सभी को जयंती की बधाई देते कहा कि भाजपा ने महाराजा हरि सिंह की कई प्रतिमाएं जम्मू शहर में स्थापित करवाई हैं। वह सच्चे देशभक्त थे और भाजपा उनका सम्मान करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महाराजा की भूमिका को याद करते कहा कि 1925 में लंदन में हुई गोल मेज सम्मेलन में महाराजा ने पुरजोर भारत को स्वतंत्र करने की मांग उठाई थी। -----

रैना ने कहा कि देश के स्वतंत्र होने के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जम्मू-कश्मीर और महाराजा के प्रति भूमिका बेहद नकारात्मक रही। आरोप लगाया कि नेहरू की वजह से जम्मू-कश्मीर का बड़ा हिस्सा अब भी पाकिस्तान और चीन के कब्जे में हैं। रैना ने महाराजा की प्रतिमा तैयार करने के लिए रवींद्र जम्वाल की सराहना की। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय करवाने वाले महाराजा हरि सिंह हमेशा दिलों पर राज करते आए हैं और करते रहेंगे। मौके पर मेजर जनरल गोवर्धन सिंह, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, शाम चौधरी, शक्ति परिहार, प्रिया सेठी, ठाकुर नारायण सिंह, महासचिव सुनील शर्मा, एडवोकेट विबोध गुप्ता, डॉ. देवेंद्र कुमार मनेयाल, चौधरी बिक्रम रंधावा, अरविंद गुप्ता, बलवीर राम रतन, संजय बड़ू, डॉ. प्रदीप गुप्ता, बलदेव बलोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed