{"_id":"576e29914f1c1ba321b48bf4","slug":"mahamaya-rope-way-project-will-be-completed-in-21-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 माह में पूरा होगा महामाया रोपवे प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 माह में पूरा होगा महामाया रोपवे प्रोजेक्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में निजी सदस्य प्रस्ताव के जवाब में पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने कहा कि जम्मू संभाग में पर्यटन विकास को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। तवी नदी के तटीय इलाके को साबरमती नदी की तर्ज पर विकसित करने के लिए जेडीए और एएमसी के बीच एमओयू साइन किया गया है।
विज्ञापन
सतपाल शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा बाहु किले से महामाया तक जम्मू एंड कश्मीर स्टेट केबल कार कारपोरेशन पीरखो से महामाया और महामाया से बाहु किले तक दो भागों में रोपवे प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करेगा। अगस्त 2012 में दामोदर रोपवे एंड इन्फ्रा लिमिटेड को ठेका दिया गया था।
विज्ञापन
मई, 2014 में समझौते की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन भूमि हस्तांतरण नहीं होने की वजह से प्रोजेक्ट पर समय से काम नहीं किया जा सका है। राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बाहु किले और महामाया पार्क में इमारत की नींव का काम प्रगति पर है। प्रोजेक्ट को 21 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इस पर कुल 30 करोड़ रुपये का खर्च होगा। तवी नदी के सौंदर्यीकरण पर उन्होंने कहा कि हृदय प्रोजेक्ट के तहत तवी नदी किनारे स्थित पांच मंदिरों का चयन किया गया है। जम्मू में चार हेरिटेज गेट भी बनाए जाएंगे, जिसकी डीपीआर तैयार की जा चुकी है।
रघुनाथ बाजार को हेरिटेज बाजार के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें दिवान मंदिर, सिटी चौक पुरानी मंडी और राजतिलक रोड को शामिल किया जाएगा। मुबारक गुल ने बजालता और सिद्दड़ा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई तो मंत्री ने कहा गोल्फ कोर्स बनाया जा चुका है, जबकि मनोरंजन पार्क बनाने की योजना है।