फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mahakumbh 2025: Yogi sent invitation for Mahakumbh to Jammu and Kashmir, special invitation to Omar Abdullah a

महाकुंभ 2025: योगी ने भेजा जम्मू-कश्मीर को महाकुंभ का आमंत्रण, उमर अब्दुल्ला और मनोज सिन्हा को विशेष न्यौता

Fri, 13 Dec 2024 05:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 13 Dec 2024 05:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रदेशवासियों को 13 जनवरी से शुरू हो रहे प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आमंत्रण दिया।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Yogi sent invitation for Mahakumbh to Jammu and Kashmir, special invitation to Omar Abdullah a
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम तट पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक हो रहे प्रयागराज महाकुंभ, 2025 के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और प्रदेश की जनता को आमंत्रण दिया है। योगी की ओर से उनकी सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार व अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वीरवार को जम्मू में रोड शो के दौरान यह न्यौता दिया।

विज्ञापन


यूपी के मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक महाकुंभ पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसमें सभी धर्मों के लोगों को शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। हम उम्मीद कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक महाकुंभ का साक्षी बनें। सभी के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के उचित प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन


दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। महाकुंभ में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु-संतों, पर्यटकों के आने की उम्मीद है। यूनेस्कों द्वारा घोषित विश्व मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर महाकुंभ 12 वर्ष के अंतराल पर एक बार फिर प्रयाग की पुण्य धरा पर आयोजित हो रहा है। इसके तहत हर घर दस्तक अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त का संदेश घर-घर दिया जाएगा। बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़े पैमाने पर विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे। इस महाकुंभ में तीर्थयात्रियों के लिए डिजिटल महाकुंभ का नया अनुभव होगा। इसमें लगभग गतिविधियों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। महाकुंभ में 101 स्मार्ट पार्किंग बनाईं जाएंगी, जिनमें प्रतिदिन पांच लाख वाहन खड़े किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed