{"_id":"5a2bdd054f1c1b60678c03b2","slug":"magnitude-4-6-earthquake-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 4.6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 4.6
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय\
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में फिर आया भूकंप
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम चार बजे के करीब जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम चार बजकर तेरह मिनट पर राज्य के तमाम हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लेह से 98 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया गया है।
विज्ञापन
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता रही 4.6 मापी गई। राज्य के किसी भी हिस्सें में किसी भी चोट या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। तीन दिन के भीतर दूसरी बार भूकंप के आने से लोग दहशत में आ गए। भूकंप आने के बाद कई जगह लोग अपने घरों को छोड़ कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर के शहरों में बुधवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरूवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र थांग के उत्तर-पूर्व में 111 किमी दूर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 4.7 hit Jammu & Kashmir at 4.13 pm today.
— ANI (@ANI) December 9, 2017