{"_id":"66a0b1c7f568d90bf70c69bd","slug":"machail-mata-yatra-to-start-from-julh-25-helicopter-service-also-be-available-from-gulabgarh-to-machail-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Machail Yatra : मचैल यात्रा आज से, गुलाबगढ़ से हेलिकॉप्टर सेवा भी मिलेगी, जानें कितना है किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Machail Yatra : मचैल यात्रा आज से, गुलाबगढ़ से हेलिकॉप्टर सेवा भी मिलेगी, जानें कितना है किराया
Thu, 25 Jul 2024 12:23 AM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: गुलशन कुमार
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:23 AM IST
सार
इसके लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी आज से सुचारू हो जाएगी। 2023 में दो वर्ष के लिए चुनी गई दो कंपनियां (आर्यन और हिमालयन एविएशन) हेलिकॉप्टर सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
मचैल माता यात्रा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग की प्रसिद्ध मचैल माता यात्रा आज से शुरू होगी। इसके लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी इसी दिन से सुचारू हो जाएगी। 2023 में दो वर्ष के लिए चुनी गई दो कंपनियां (आर्यन और हिमालयन एविएशन) हेलिकॉप्टर सेवाएं देंगी। गुलाबगढ़ से मचैल का एकतरफ किराया 3790 रुपये और दोनों तरफ का 7580 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग ऑनलाइन और एजेंट के माध्यम से की जाएगी। इसमें एकतरफा और दोनों तरफ की सुविधा लेने का प्रावधान किया गया है। उधर, मंगलवार को हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने से पहले गुलाबगढ़ से मचैल तक निरीक्षण किया गया। हेलिकॉप्टर पहले मचैल पहुंचे और फिर वहां से लौट गए। यात्रा की प्रक्रिया शुरू होने से मचैलवासियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन