{"_id":"656a3f91edc85dc7090e9514","slug":"ma-stadium-legends-league-cricket-jammu-news-c-10-jmu1037-253627-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्लार्क के तूफान से अर्बन राइजर्स का लीजेंड्स सीजन, तीसरी जीत के साथ टीम अंक तालिका में भी टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्लार्क के तूफान से अर्बन राइजर्स का लीजेंड्स सीजन, तीसरी जीत के साथ टीम अंक तालिका में भी टॉप पर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से अर्बन राइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को एमए स्टेडियम में भीलवाड़ा किंग्स को सात विकेट से हराकर लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में तीसरी जीत हासिल करने के साथ अंक तालिका में भी टॉप किया। हैदराबाद ने चार मैच में से तीन में जीत हासिल कर छह अंक अर्जित कर लिए।
भीलवाड़ा किंग्स के 145 रन के जवाब में हैदराबाद के लिए रिक्की क्लार्क ने 44 गेंद में सात छक्के और एक चौके की मदद से 77 रन की तूफानी नाबाद पारी खेली। मैदान के हर क्षेत्र में छक्कों की बरसात की। टॉस जीकर भीलवाड़ा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में टीम छह विकेट पर 145 रन बना पाई। तिलकरत्ने दिलशान ने 37 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। युसूफ पठान ने 25 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 34 रन बनाए। गेंदबाजों ने भीलवाड़ा किंग्स के बल्लेबाजों को बांधे रखे। सुयाल ने दो विकेट लिए। जवाब में हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने 44 रन जोड़े। ड्वेन स्मिथ ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद क्लार्क ने गुरकीरत सिंह मान के साथ 60 और सुरेश रैना के साथ 44 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को 17.3 ओवर में सात विकेट रहते जीत दिला दी।
एमए स्टेडियम में एक मैच में सबसे ज्यादा 15 छक्के
जम्मू। एमए स्टेडियम में शुक्रवार को अर्बन राइजर्स हैदराबाद और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में छक्कों की बारिश हुई। दोनों पारियों में 15 छक्के लगे। हैदराबाद के बल्लेबाजाें ने 11 जबकि किंग्स ने तीन छक्के जड़े। हैदराबाद के लिए क्लार्क ने सबसे ज्यादा सात तो किंग्स के लिए युसूफ पठान ने तीन छक्के लगाए। क्लार्क ने गगनचुंबी छक्के जड़े। एक छक्के में गेंद सेंट्रल पैवेलियन की छत पर पहुंच गई। इससे पहले साउदर्न सुपर स्टार बनाम मणिपाल टाइगर्स के बीच हुए मैच में आठ छक्के जबकि भीलवाड़ा किंग्स और साउदर्न सुपर स्टार के मैच में एक छक्का लगा था।