फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt. Governor Murmu take over administration of Jammu Kashmir from CM Chamber In Jammu Secretariat

मुख्यमंत्री के चैंबर से शासन की बागडोर संभालेंगे जम्मू-कश्मीर के ले. गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू

Mon, 04 Nov 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lt. Governor Murmu take over administration of Jammu Kashmir from CM Chamber In Jammu Secretariat
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दरबार सजने के बाद ले. गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू नागरिक सचिवालय में अपने नए कार्यालय से शासन की बागडोर संभालेंगे। उनके लिए पूर्व मुख्यमंत्री के चैंबर को तैयार किया जा रहा है। वह अपने आवास राजभवन से भी कामकाज देखेंगे। इसके लिए एस्टेट विभाग ने भी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त संजीव वर्मा और पुलिस महानिरीक्षक जम्मू मुकेश सिंह ने रविवार को एलजी से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें दरबार खुलने संबंधी व्यवस्था की जानकारी दी। मुकेश सिंह ने जम्मू संभाग की कानून व्यवस्था के अलावा मूव कार्यालय में कामकाज के प्रबंधों के बारे में बताया। 
विज्ञापन


मंडल और पुलिस प्रशासन की तरफ लोगों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम की भी जानकारी दी गई। मुर्मू ने अधिकारियों से कहा कि वह पुलिस व नागरिक प्रशासन में करीबी समन्वय बनाएं ताकि सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटा जा सके। बता दें, मुर्मू वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं। ऐसे में वह प्रशासनिक अधिकारियों को ज्यादा समय देना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed