{"_id":"6172e93639592960ac157517","slug":"lt-governor-manoj-sinha-said-terrorism-is-biggest-enemy-of-humanity","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप-राज्यपाल ने कहा: मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है आतंकवाद, इसका मुकाबला होगा और हम विजयी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप-राज्यपाल ने कहा: मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है आतंकवाद, इसका मुकाबला होगा और हम विजयी होंगे
Fri, 22 Oct 2021 10:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:09 PM IST
सार
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। अगर हम सब सामूहिक रूप से प्रतिबद्ध रहेंगे तो निश्चित रूप से इसका मुकाबला भी होगा और हम विजयी होंगे।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बाहरी ताकतें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि इस प्यार-मोहब्बत को हम सामूहिक रूप से बनाए रखें। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह बात शुक्रवार को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में सेंटर फॉर इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सीआईएसडी) के ब्लैक-डे पर आयोजित कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कही।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नई सुबह की शुरुआत हो, हम तरक्की और विश्वास के सफर पर आगे बढ़ें, उसमें चुनौतियां आएंगी, लेकिन वह यकीन से कह सकते हैं कि हम सब सामूहिक रूप से अगर प्रतिबद्ध रहेंगे तो निश्चित रूप से इसका मुकाबला भी होगा और हम विजयी होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: आतंकियों के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू, शहर से लेकर सरहद तक सुरक्षा का कड़ा पहरा
विज्ञापन
उन्होंने 1947 के हमले में शहीद हुए वीर जवानों व नागरिक को श्रद्धांजलि दी। आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश में जम्मू-कश्मीर की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली के लिए काम किया जाएगा। उप-राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के सवा करोड़ नागरिकों के लिए भविष्य में विकास के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई और सभी लोग हाथों में काले झंडे लेकर खड़े हुए।