फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor manoj sinha addresses NIT Srinagar Convocation

इंजीनियरिंग के छात्र के रूप में होनहारों से रूबरू हुए उपराज्यपाल सिन्हा, दिए सफलता के ये मंत्र

Thu, 18 Feb 2021 05:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Lt Governor manoj sinha addresses NIT Srinagar Convocation
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से श्रीनगर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सभी संस्थानों से उभरते कौशल विकास के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा जम्मू-कश्मीर प्रशासन प्रदेश में उद्योगों और व्यवसायों के विकास के लिए मिशन मोड पर काम कर रहा है। साथ ही आने वाले दिनों में विनिर्माण, बिजली क्षेत्र, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी सक्षम सेवाओं में जिन रिक्त पदों की आवश्यकता है, उन्हें पूरा किया जाएगा। कहा कि बेरोजगारी को खत्म करने के लिए सभी संस्थाओं, कंपनियों और सरकार को मिलकर काम करना होगा। 
विज्ञापन


छात्रों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि छात्रों को यह समझना होगा कि अकेले प्रौद्योगिकी का आविष्कार पर्याप्त नहीं है। इंजीनियरिंग, डिजाइन और प्रबंधन को एक साथ काम करना होगा ताकि हम समाज, राष्ट्र और विश्व की आकांक्षाएं पूरी कर सकें। इसके लिए सहयोगी प्रयासों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के छात्र के रूप में मेरा मानना है कि तकनीकी शिक्षा समाज के विकास की दीक्षा है, जिसके माध्यम से युवा देश के विकास के इंजन बन सकते हैं। उपराज्यपाल ने छात्रों को मानव व्यवहार, लोगों के दृष्टिकोण को समझने और बड़े पैमाने पर समाज की सेवा करने के लिए आवश्यक बदलाव लाने की सलाह दी। कहा कि आप में से कुछ लोग उच्च अध्ययन करना चाहते हैं और कुछ स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, इसलिए मेरा सुझाव है कि जो भी काम और करियर चुनें, वह सामाजिक और राष्ट्रीय समृद्धि में सहायक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आतंकवाद पर एक और प्रहार, जम्मू-कश्मीर में बरामद हुई हथियारों की बड़ी खेप, देखिए तस्वीरें    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed