फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lower price of basmati resentment among farmers

क्या खाने की थाली पर गायब हो जाएगा बासमती

Sun, 23 Nov 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू, आरएस पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू, आरएस पुरा Updated Sun, 23 Nov 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
lower price of basmati resentment among farmers

अपनी गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध बासमती के खेती करने वाले आरएस पुरा के किसानों को इस बार उपज की कम कीमत मिल रही है। इसके चलते किसानों में सरकार के प्रति रोष है। इससे निराश किसान अगली बार बासमती की जगह किसी और कैश क्राप की खेती करने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन


बासमती की खेती करने वाले किसानों रोशन लाल, बिक्रम सिंह, बाबूराम, यशपाल आदि ने बताया कि सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाने से उनको इसकी खेती में अधिक खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष 6500 रुपये प्रति क्विंटल बासमती धान बिका था, लेकिन इस बार 3000 हजार प्रति कुंतल की कीमत मिल रही है।
 
उन्होंने कहा कि बाजार में घटिया किस्म की खाद और कीटनाशक दवाइयां बेची जाती हैं, लेकिन कृषि विभाग ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है।

आरएस पुरा में राजस्व विभाग के मुताबिक 32 हजार हेक्टेयर जमीन में कई किस्म की बासमती लगाई जाती है। सबसे अच्छी कीमत शुद्ध बासमती की मिलती है, लेकिन इस बार किसानों के लिए फसल की लागत निकालना की मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों को बासमती की उचित कीमत दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed