फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lots of snow at amarnath way

अमरनाथ यात्रा के ट्रैक पर अभी भी जमी है बर्फ

Mon, 15 Jun 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
lots of snow at amarnath way

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में चंदनबाड़ी-शेषनाग ट्रैक पर बर्फ अभी भी चुनौती बनी हुई है। शेषनाग कैंप और हैलीपैड के लिए अगले 4-5 दिन में बर्फ हटाने के बाद ट्रैक के क्लीयर होने की उम्मीद है। यात्रियों की सहूलियत के लिए यात्रा ट्रैक पर सैकड़ों अस्थायी शौचालय और स्नान घर स्थापित किए जा रहे हैं। शेषनाग कैंप पर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से 12 अस्थायी हट का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


जोजीबल में सेना के  संचार सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया है। चंदनबाड़ी में बीएसएनएल के मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं और शेषनाग के लिए संचार सेवा पर काम हो रहा है। हालांकि रियासत में मौसम का बदलता मिजाज यात्रा ट्रैक पर मरम्मत और निर्माण कार्यों में बाधा डाल सकता है। इस बीच बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चंदनबाड़ी-शेषनाग ट्रैक पर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इससे पूर्व चेयरमैन के निर्देश पर बोर्ड अधिकारियों ने शेषनाग कैंप का दौरा कर प्रबंधों की जानकारी ली। राज्यपाल के साथ बैठक में अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी (पीडीए) की ओर से चंदनबाड़ी-शेषनाग ट्रैक की मरम्मत और क्लीयर करने के लिए पचास श्रमिकों को लगाया गया है। बोर्ड की ओर से शेषनाग कैंप पर चार हट स्थापित किए गए हैं और आठ अन्य पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्सू टाप और जोजीबल में पीडीए की ओर से पक्के ढांचे की मरम्मत की जा रही है। चंदनबाड़ी में 98 शौचालय और 189 अस्थायी स्नान घर बनाए जा रहे हैं। इसी तरह पिस्सू टाप में 32 शौचालय, 68 स्नानघर, जोजीबल/नागाकोटी में 18 शौचालय, शेषनाग कैंप पर 57 शौचालय, 320 स्नान घर स्थापित किए जाएंगे। चंदनबाड़ी असेस कंट्रोल गेट का निर्माण जारी है। जोजीबाल के बाद शेषनाग में अगले दो दिन में सेना का संचार सिस्टम काम करना शुरू कर देगा।


राज्यपाल ने सीईओ पीके त्रिपाठी को चंदनबाड़ी और शेषनाग कैंप साइट पर मरम्मत और निर्माण कार्यों का रोजाना जायजा लेने के निर्देश दिए। बैठक में जीएम (वकर्स) आरके पंडिता, एसडीएम पहलगाम मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे। दोमेल-संगम-पंजतरणी ट्रैक और पंजतरणी कैंप में मरम्मत कार्यों की समीक्षा के लिए आगामी 16 जून को बोर्ड अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed