फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   loot

दिनदहाड़े गांव रंगपुर के पास एक व्यक्ति से तीस हजार लूटे

विज्ञापन
loot
लूट का शिकारी व्यक्ति।
आरएस पुरा। कस्बे से तीन किलोमीटर दूरी सीमावर्ती क्षेत्र के गांव रंगपुर के पास एक व्यक्ति से दिनदहाड़े तीस हजार रुपये लूट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बैंक में रुपये जमा कराने के लिए जा रहा था। स्कूटी से आए लुटेरों ने चेहरे रुमाल से ढक रखे थे।
विज्ञापन

लूट का शिकार हुए अरविंद कुमार मंडल ने बताया कि वह बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। वहां यहां मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह रुपये अपने घर भेजने के लिए बैंक जा रहा था। इस दौरान सामने से सफेद रंग की स्कूटी पर आए तीन युवक जिन्होंने चेहरा रुमाल से ढक रखा था। उन्होंने स्कूटी खड़ी कर कहा कि हम पुलिस में हैं। पता चला है कि तुम गांजा बेचने का कारोबार करते हो। इतना कह कर वे उसकी जबरदस्ती तलाशी लेने के साथ ही मारपीट शुरू कर दिया। साथ ही उसकी जेब में रखे 30 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। भागते हुए अरविंद ने उनकी स्कूटी पकड़ कर जब शोर मचाया, तो वह स्कूटी छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

इस संबंध में आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान से स्कूटी जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि गत दिनों मीरां साहिब क्षेत्र में भी एक दूसरे प्रदेश के मजदूर से इसी प्रकार दो युवकों ने दस हजार रुपये की लूट की थी। आरएस पुरा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर इसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है। लुटेरों का जल्द ही पता लगाया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed