{"_id":"64bc373befd6ec24880a4487","slug":"loose-wire-problem-akhnoor-news-c-268-1-akh1001-156-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क पर गिरे बिजली के पुराने तार, विभाग को हादसे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क पर गिरे बिजली के पुराने तार, विभाग को हादसे का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-यात्रियों से भरी मेटाडोर और ऑटो चपेट में आने से बाल-बाल बचे
-आधे शहर की पुरानी तारें बदलीं, बाकी छोड़ दीं, हादसे का डर
अखनूर। शहर के मेन बाजार में बिजली के पुरानी तार हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। शनिवार को भी दो बार तार टूट कर बीच बाजार गिरे। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया। लोग इन तारों को बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग शायद बड़े हादसे के इंतजार में है।
कस्बावासी संजय कुमार, रमन कुमार, अजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने कहा कि आधे शहर में पुरानी तार बदल दिए गए हैं, जबकि बाकी का काम छोड़ दिया गया है। इससे आए दिन तार टूट रहे हैं, जिससे हर समय हादसे का डर रहता है। शनिवार को भी हादसा होने से टल गया। दोपहर को करीब तीन बजे कस्बे के मेन बाजार में बिजली का तार टूट कर गिर गया। तार को गिरता देख लोगों ने दौड़कर आगे पीछे हो गए। बीच सड़क तार गिरने से आवजाही बंद हो गई। मेन बाजार में दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मियों ने तार जोड़ आपूर्ति बहाल की। लोगों ने बताया कि शाम पांच बजे मेन बाजार में ही एक और तार टूट कर बाजार के बीचों बीच गिर गया। यात्रियों से भरी मेटाडोर और ऑटो इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की। तार टूटने से शाम को भी दो घंटे बाद बिजली बंद रही।
छह महीने में दस बार टूट चुके तार
लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी इसी खंभे से तार टूट कर मेन बाजार में गिर गया था। रोड पर खड़े दोपहिया वाहनों में करंट आ गया था। उस समय भी बचाव हो गया था। तार इसी खंभे से छह महीने में दस बार टूट चुका है। तार पुराने होने से टूट रहे हैं। विभाग तार जल्द बदले, ताकि हादसे का खतरा न रहे।
विज्ञापन
-- --
आधे शहर की पुराने तारों को बदल दिया गया है। मामला विभाग के उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाकर बाकी शहर की तारें भी जल्द बदल दी जाएंगी।
शंकार सिंह, एईई, बिजली विभाग, अखनूर