फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   look at results of 2008 j&k assembly election

2008 में किस करवट बैठा था चुनावी ऊंट

Thu, 13 Nov 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Nov 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
look at results of 2008 j&k assembly election

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। घाटी के करीब 72 लाख वोटर्स 87 सीटों के लिए विधायकों का चुनाव करेंगे। चुनाव में जाने से पहले एक बार यह जानना जरूरी है कि प्रथम चरण की जिन सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। उन सीटों पर मौजूदा राजनीति का गणित क्या कहता है। चुनाव पूर्व हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2008 विधानसभा चुनावों में इन 15 सीटों पर चुनावी ऊंट किस करवट बैठा था और किसके खाते में कितने वोट गए थे।

विज्ञापन


1. गुरेज विधानसभा सीट
नेशनल कांफ्रेंस के नजीर अहमद खान ने 2008 में कांग्रेस के फकीर खान को 732 वोटों के अंतर से हराया था।
नजीर अहमद खान को 5817 वोट जबकि फकीर अहमद खान को 5085 मत मिले थे।

2. बांडीपोरा विधानसभा सीट
पीडीपी के निजामुद्दीन भट्ट ने 2008 में निर्दलीय उम्मीदवार उस्मान अब्दुल मजीद को 820 वोटों के अंतर से हराया था।
निजामुद्दीन भट्ट को 13051 और उस्मान अब्दुल मजीद को 12231 वोट हासिल हुए थे।

3. सोनावारी विधानसभा सीट
नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन ने निर्दलीय आबिद हुसेन असंारी को 12157 वोट से शिकस्त दी थी।
लोन को कुल 20108 वोट जबकि अंसारी को 7951 मत हासिल हुए थे।

4. कंगन विधानसभा सीट
नेशनल कांफ्रेंस के अल्ताफ अहमद ने पीडीपी के बशीर अहमद मीर को 7715 वोट से हराया था।
अल्ताफ को कुल 19210 और मीर को 11495 वोट हासिल हुए थे।

5. गांदरबल विधानसभा सीट
नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी के काजी अफजल को 8215 वोट से मात दी थी।
अब्दुल्ला को 16519 वोट जबकि अफजल को 8304 वोट मिले थे। उमर अब्दुल्ला रियासत के मुख्यमंत्री हैं।

6. झंसकार विधानसभा सीट
नेशनल कांफ्रेंस के फिरोज अहमद खान ने कांग्रेस के गुलाम राजा को 918 वोट से हराया था।
खान को कुल 6552 वोट जबकि गुलाम राजा को 5634 वोट हासिल हुए थे।

7. नोबरा विधानसभा सीट
निर्दलीय उम्मीदवार तसेतन नामगेयाल ने कांग्रेस के सिवांग रिगझिन को 930 वोट से हराया था।
नामगेयाल को कुल 4608 वोट जबकि रिगझिन को 3678 वोट हासिल हुए थे।

8. कारगिल विधानसभा सीट
नेशनल कांफ्रेंस के कमर अली आखून ने निर्दलीय हाजी निसार अली को 5300 वोट से मात दी थी।
आखून को कुल 22935 जबकि निसार अली को 17635 वोट हासिल हुए थे।

9. लेह विधानसभा सीट
कांग्रेस के नवांग रिगझिन जोरा ने निर्दलीय थुपसटन छिवांग को 1523 वोट से हराया था।
जोरा को कुल 19008 वोट जबकि छिवांग को 17485 वोट हासिल हुए थे।

10. किश्तवाड़ विधानसभा सीट
नेशनल कांफ्रेंस के सज्जाद अहमद किचलू ने भाजपा के सुनील कुमार को 2465 वोट से हराया था।
किचलू को कुल 19248 वोट जबकि सुनील कुमार को 16783 वोट मिले थे।

11. इंद्रवाल विधानसभा सीट
कांग्रेस के गुलाम मोहम्मद सरूरी ने भाजपा के शक्ति राज को 10415 वोट से हराया था।
सरूरी को कुल 22684 वोट जबकि शक्ति राज को 12269 वोट मिले थे।

12. डोडा विधानसभा सीट
कांग्रेस के अब्दुल मजीद वानी ने नेशनल कांफ्रेंस के खालिद नजीब सोहरावर्दी को 7152 वोट से हराया था।
वानी को 23254 वोट जबकि सोहरावर्दी को 16102 वोट मिले थे।

13. भद्रवाह वियधानसभा सीट
कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने भाजपा के दया कृष्ण को 29436 वोट से हराया था।
आजाद को 38238 वोट जबकि कृष्ण को 8802 वोट हासिल हुए थे।
हालांकि आजाद के सीट छोड़ने पर उपचुनाव में कांग्रेस के मोहम्मद शरीफ न्याज ने जीत हासिल की थी।

14. रामबन विधानसभा सीट
कांग्रेस के अशोक कुमार ने भाजपा के बाली भगत को 10319 वोट से हराया था।
अशोक कुमार को 21779 वोट जबकि बाली भगत को 11460 वोट मिले थे।

15. बनिहाल विधानसभा सीट
कांग्रेस के विकार रसूल वानी ने निर्दलीय शौकत जावेद को 3033 वोट से हराया था।
रसूल को 8287 वोट जबकि जावेद को 5254 वोट हासिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed