{"_id":"66797361ad2305a0c508b221","slug":"lok-sabha-jammu-kashmir-four-mp-jitendra-singh-jugal-kishore-mian-altaf-ruhullah-mehdi-took-oath-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा: जम्मू कश्मीर के चार सांसदों ने ली शपथ, दिखी भाषाई विविधता, जानें किस MP ने किस भाषा में ली सौगंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा: जम्मू कश्मीर के चार सांसदों ने ली शपथ, दिखी भाषाई विविधता, जानें किस MP ने किस भाषा में ली सौगंध
Mon, 24 Jun 2024 06:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:53 PM IST
सार
जुगल किशोर शर्मा तीसरी बार जम्मू सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने हैं। वहीं, डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर सीट से जीत की हैट्रिक दर्ज कराई है। मोदी सरकार 3.0 में भी उन्हें पीएमओ कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर, जितेंद्र सिंह, मियां अल्ताफ, रुहुल्लाह मेहदी
- फोटो : वीडियो ग्रेव/संसद टीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के चार नवनिर्वाचित सांसदों ने सोमवार को लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान जम्मू कश्मीर की समृद्ध भाषाई विविधता की झलक देखने को मिली। भाजपा के दो सांसद डॉ जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा ने डोगरी भाषा में संविधान की शपथ ली। तो वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नवनिर्वाचित सांसद मियां अल्ताफ ने उर्दू भाषा में शपथ ली। श्रीनगर से जीतकर लोकसभा पहुंचे नेकां के सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने कश्मीरी भाषा में संविधान की शपथ ली।
विज्ञापन
जुगल किशोर शर्मा तीसरी बार जम्मू सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने हैं। वहीं, डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर सीट से जीत की हैट्रिक दर्ज कराई है। मोदी सरकार 3.0 में भी उन्हें पीएमओ कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
मियां अल्ताफ लारवी ने अनंतनाग-राजोरी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने इस सीट पर महबूबा मुफ्ती को पराजित किया। श्रीनगर पर इस बार सभी नए चेहरे मैदान में थे। इनमें नेकां नेता रुहुल्लाह मेहदी पर जनता ने विश्वास जता कर उन्हें संसद में भेजा है। नेकां के दोनों नेता पहली बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में पांच लोकसभा सीटें हैं। पांचवी लोकसभा सीट बारामुला पर जेल में बंद इंजीनियर रशीद ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर उन्होंने नेकां उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन को हराया है। वह आतंकी फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, अल्ताफ बुखारी, गुलाम नबी आजाद सहित प्रदेश के नेता उनकी रिहाई के लिए मांग कर चुके हैं।