फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Elections: Election campaign stopped on Jammu seat, voting on 26 april

Lok Sabha Elections : जम्मू सीट पर मतदान कल; तीन जिलों में धारा 144; वोटिंग के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध

Thu, 25 Apr 2024 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 02:15 AM IST
सार

जम्मू, सांबा और रियासी जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अब राजनीतिक दल सार्वजनिक रूप से बैठक नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Election campaign stopped on Jammu seat, voting on 26 april
जम्मू-रियासी लोकसभा चुनाव कल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-रियासी संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। बुधवार को चुनाव प्रचार थम गया है। जम्मू, सांबा और रियासी जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अब राजनीतिक दल सार्वजनिक रूप से बैठक नहीं कर सकेंगे। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। वहीं, 5 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन


जम्मू सीट के रिटर्निंग अधिकारी सचिन कुमार ने बुधवार इससे संबंधित आदेश जारी किया। हालांकि यह आदेश चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मियों पर लागू नहीं होगा। डीसी जम्मू ने धारा 144 को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस को भी आदेश दिया है। वहीं, जम्मू समेत तीनों जिलों में महत्वपूर्ण चौक-चौराहाें पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। जगह-जगह अर्धसैनिक बलों को पुलिस के साथ तैनात किया गया है, ताकि आचार संहिता को प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन


डीसी समेत अन्य ने ली मतदान करने की शपथ
जम्मू सीट पर होने वाले मतदान को लेकर तमाम सरकारी कर्मियों ने बुधवार शपथ ली। डीसी कार्यालय में डीसी जम्मू सचिन कुमार, एसएसपी जम्मू विनोद कुमार, एडीसी शेर सिंह ने तमाम डीसी कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के साथ मतदान करने की शपथ ली। पूरे जिले में जगह-जगह सरकारी कर्मियों ने इसी तरह के कार्यक्रम को आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर कार्ड नहीं तो इन दस्तावेजों से भी डाल सकेंगे वोट
यदि आपके पास वोटर पहचान पत्र नहीं है। आपका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। नाम सूची में होने पर आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पासपोर्ट, स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पेंशन दस्तावेज, बैंक खाताबुक फोटो के साथ, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सर्विस पहचान पत्र फोटो के साथ, अधिकारिक पहचान कार्ड के साथ आप मतदान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed