फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha elections: Congress releases manifesto with five justices and 25 guarantees in Jammu and Kashmir

लोकसभा चुनाव: जम्मू कश्मीर में पांच न्याय और 25 गारंटी के साथ कांग्रेस ने घोषणा पत्र किया जारी

Wed, 27 Mar 2024 06:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 06:09 PM IST
सार

विकार रसूल वानी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है। ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर राज्य को यूटी में अपग्रेड कर दिया गया। स्थानीय निवासियों से भूमि और नौकरियों के अधिकार मनमाने ढंग से छीन लिए गए।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Congress releases manifesto with five justices and 25 guarantees in Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर कांग्रेस - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने पांच न्याय और 25 गारंटी के साथ अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। महाजन हाल जम्मू में हुए कार्यक्रम में एआईसीसी के जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने गारंटी पत्र जारी किया। सोलंकी ने कांग्रेस की तरफ से हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय और श्रमिक न्याय के तहत 25 गारंटी सुनिश्चित करते हुए सभी को न्याय प्रदान करने का वादा किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों की नब्ज को समझने और आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूरे देश में यात्राएं निकालीं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन सभी गारंटी को पूरा करेगी। कहा कि, कांग्रेस ने लोगों की सेवा करने और संसद में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार दिए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा शासन के तहत जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अपनी पहचान, अधिकार और स्थिति खो दी है और पिछले 5 वर्षों से अधिक समय से केंद्र शासित प्रदेश में कोई लोकतंत्र नहीं है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए अपने बेहतर भविष्य के लिए उचित अधिकारों को बहाल करने का समय है। कांग्रेस इंडिया ब्लॉक और अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन में इस चुनाव को मजबूती से लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर मनमाने ढंग से भूमि और नौकरियों के अधिकार छीनने का आरोप

प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है। ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर राज्य को यूटी में अपग्रेड कर दिया गया। स्थानीय निवासियों से भूमि और नौकरियों के अधिकार मनमाने ढंग से छीन लिए गए। आज हर वर्ग परेशान है। लेकिन भाजपा दावा कर रही है कि इंडिया शाइनिंग है। उधमपुर सीट से पार्टी के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा जमीनी स्तर पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। 

विकास के नाम पर जम्मू में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया गया है। हमारी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी। लोगों से 80-90 साल पुरानी जमीनें छीनी जा रही हैं। भाजपा सरकार ने खनन के सभी ठेके बाहर के लोगों को दिए हैं। आज हालात को संभालने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। 


जम्मू संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला ने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को दोहराते हुए कहा कि उनका स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करना चाहिए। इस दौरान एआईसीसी सचिव मनोज यादव, डीसीसी अध्यक्ष और फ्रंटल प्रमुख व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed