फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Elections 2019 bjp president amit shah rally jammu

भारत से कोई छीन नहीं सकता जम्मू-कश्मीर, यहां की समस्या नेहरू की देन: अमित शाह

Sun, 24 Feb 2019 03:28 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 bjp president amit shah rally jammu
जम्मू की रैली में बोलते अमित शाह - फोटो : ANI
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा हैं कि भारत से जम्मू कश्मीर को कोई छीन सकता। पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवाद पर जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही है। पाकिस्तान को दुनिया में अलग थलग करने के प्रयासों को कामयाबी मिली है। सुरक्षा बल गोली का जवाब गोली से दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू के भगवती नगर में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि एवं विजय संकल्प रैली में अपने तीस मिनट के संबोधन में शाह ने कहा कि आमने सामने के बजाए सीआरपीएफ जवानों पर कायरतापूर्ण हमला कर जो समझते हैं कि इससे भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचाया जाएगा वह यह समझ लें कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की रक्षा के लिए जन संघ के अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इसी राज्य में हत्या हुई। भाजपा का संकल्प है कि कोई भी ताकत जम्मू कश्मीर को छीन नहीं सकती। 2014 में भाजपा की सरकार केंद्र में सत्ता में आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने आतंकवादियों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विभिन्न राज्यों के 40 जवानों का खून जम्मू कश्मीर की धरती पर बहा है। खून व्यर्थ नहीं जाएगा। मोदी सरकार चट्टान की तरह देश हित में खड़ी है।  कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा इन पार्टियों ने सत्ता में रहने के दौरान केवल अपने परिवारों का ही भला किया है। जनता की फिक्र नहीं की। केवल मोदी सरकार ने देश हित व जनता का भला करने का काम किया है। 

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राहुल बाबा कहते हुए कहा कि वह उनसे पूछना चाहता हूं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रोहिंग्या घुसपैठियों पर उनकी पार्टी का क्या स्टैंड है। भाजपा इन रोहिंग्याओं को देश से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामे में साफ तौर पर घुसपैठियों को देश से बाहर करने का स्टैंड लिया है। 

शाह ने महा गठबंधन वालों का नेता कौन हैं। कोई नही बताता। मैं पूछ पूछ कर थक गया हूं। वहां केवल मिलावट करने वालों की टोला जमा है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोकि भारत माता को शत प्रतिशत समर्पित हैं वह नेता है। मोदी सरकार ही पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे सकते है। गठबंधन की सरकार देश को आगे नहीं बढ़ा सकती। 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार ही देश को आगे बढ़ा सकती है। 

कश्मीर की समस्या नेहरू की देन
अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर की समस्या उनके परनाना जवाहर लाल नेहरू की देन है। जूनागढ़ की समस्या कश्मीर से ज्यादा बड़ी थी। उसे सरदार पटेल ने हल किया। कश्मीर की समस्या को नेहरू ने लटकाया। पाक अधिकृत कश्मीर के अंदर भारतीय सेना को जाने से रोका। उन्होंने कहा अब केंद्र में भाजपा की सरकार हैं और जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं और रहेगा इस संकल्प के साथ काम कर रही है। 

केंद्र में नरेंद्र मोदी नाम का चौकीदार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधा। फारूक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा मैं घाटी के युवाओं से पूछना चाहता कि लंदन और अमेरिका में किसके बच्चे पढ़े है। नेशनल कांफ्रेंस ने केवल परिवार का विकास किया है। अब केंद्र में नरेंद्र मोदी नाम का चौकीदार है। जो जम्मू कश्मीर के लोगों के पाई पाई का हिसाब परिवार वाद वाली पार्टियों से लेगा। उन्होंने कहा राहुल बाबा की पार्टी की सरकार चार पीढ़ी तथा 55 साल तक रही। वह जम्मू कश्मीर के लिए क्या कर पाई इसका जवाब दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed