फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha election: Omar abdullah target BJP for not contesting candidates in Kashmir seats

लोकसभा चुनाव: कश्मीर में उम्मीदवार न उतारने पर उमर ने भाजपा को घेरा, बोले- लोगों का दिल नहीं जीत पाए

Fri, 19 Apr 2024 06:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 06:34 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने अगर मैदान छोड़ दिया है तो ये बात अपने आप में काफी मायने रखती है लेकिन उन्होंने अभी मैदान नहीं छोड़ा है। वो पीछे से लगाम पकड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha election: Omar abdullah target BJP for not contesting candidates in Kashmir seats
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को भाजपा को कश्मीर घाटी की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने पर घेरा। उमर ने गृहमंत्री अमित शाह की लोगों के दिल जीतने के बयान का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा कश्मीर घाटी के लोगों के दिल जीतने में कामयाब नहीं हुई है, इसलिए घाटी में उम्मीदवार नहीं उतारे।

विज्ञापन


उमर ने कहा, 'गृह मंत्री कहते हैं कि हम लोगों के दिल जीतना चाहते हैं। तो इसका मतलब यही हुआ कि भाजपा अभी लोगों के दिल जीत नहीं पाई है। 2019 में भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन इस बार घाटी में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि भाजपा ने अगर मैदान छोड़ दिया है तो ये बात अपने आप में काफी मायने रखती है लेकिन उन्होंने अभी मैदान नहीं छोड़ा है। वो पीछे से लगाम पकड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'यह अपने आप में जो चुनाव है इनकी एहमियत जो है उसको आप इस तरह से देख सकते हैं कि अगस्त 2019 के बाद यह पहली मर्तबा है कि यहां पर लोकसभा चुनाव हो रहे हैं।'


उन्होंने यह भी कहा कि अब हमारी कोशिश यह रहेगी कि जो हमारे तीन उम्मीदवार दक्षिण, मध्य और उत्तरी कश्मीर से विजयी बने।

उमर ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा नेता तरुण चुघ घाटी आए। यहां पर कुछ राजनीतिक दलों से मुलाकात की। उसके बाद इस तरह के बयान से पता चलता है कि कुछ पक रहा है। साफ पता चल रहा है कि भाजपा के तार किन लोगों से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed