फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha Election Notification released for Srinagar seat DPAP mya nominate Nazir Yatoo as candidate NC PDP

चुनाव: श्रीनगर सीट के लिए अधिसूचना जारी, DPAP नजीर यटू को बना सकती है प्रत्याशी, NC-PDP ने इन्हें दिया टिकट

Thu, 18 Apr 2024 04:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 04:43 PM IST
सार

नेकां ने प्रदेश के पूर्व मंत्री अगा रुहुल्ला को उम्मीदवार बनाया है। पीडीपी ने वाहिद उर रहमान पर्रे को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने अभी कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
lok sabha Election  Notification released for Srinagar seat DPAP mya nominate Nazir Yatoo as candidate NC PDP
श्रीनगर लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में श्रीनगर सीट पर चुनाव होने हैं। इसके लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सीट पर 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई (सोमवार) को मतदान होना है।

विज्ञापन


इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नेकां ने प्रदेश के पूर्व मंत्री अगा रुहुल्ला को उम्मीदवार बनाया है। पीडीपी ने वाहिद उर रहमान पर्रे को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस और नेकां ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एकसाथ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भाजपा ने अभी कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों की मानें तो गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) श्रीनगर संसदीय सीट पर नजीर यटू को मैदान में उतार सकती है। इसके साथ ही  डीपीएपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में कश्मीर घाटी की बारामुला सीट से पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) अध्यक्ष एवं उम्मीदवार सज्जाद गनी लोन को अपना समर्थन देने की भी खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को अनंतनाग-राजोरी सीट से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। उन्होंने अब इस सीट से एडवोकेट मोहम्मद सलीम पर्रे को उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed