फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha election: Notification for Anantnag-Rajouri seat today mehbooba mufti ghulam nabi to contest

लोकसभा चुनाव: अनंतनाग-राजोरी सीट के लिए अधिसूचना आज, महबूबा, गुलाम नबी, अल्ताफ के बीच टक्कर

Fri, 12 Apr 2024 02:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 02:08 PM IST
सार

अनंतनाग-राजोरी सीट पर दिग्गज चुनाव मैदान में हैं, जिससे यहां कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। नेकां की ओर से मियां अल्ताफ मैदान में हैं। पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इसी सीट से लड़ने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Lok Sabha election: Notification for Anantnag-Rajouri seat today mehbooba mufti ghulam nabi to contest
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की तीसरी और नई अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट के लिए 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होनी है। इसमें 19 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 22 अप्रैल तक नामांकन वापस लेने की तिथि होगी। इस सीट के लिए सात मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन


इसमें प्रदेश के सभी पांच संसदीय क्षेत्रों से अधिक (18 विधानसभा क्षेत्रों से) 1830294 मतदाता हैं, जिसमें 930379 पुरुष और 899888 महिलाएं हैं। अनंतनाग सीट के लिए अभी तक भाजपा ने अपने प्रत्याशी को घोषित नहीं किया है। 
विज्ञापन


इस सीट पर दिग्गज चुनाव मैदान में हैं, जिससे यहां कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। कांग्रेस और नेकां के बीच सीट गठबंधन के बाद कांग्रेस ने इस सीट को नेकां के लिए छोड़ दिया है। जिससे नेकां की ओर से मियां अल्ताफ मैदान में हैं। पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इसी सीट से लड़ने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद खुद इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अपनी पार्टी से जफर मन्हास ने इस सीट के लिए लड़ने की घोषणा की है। इस सीट पर 27 थर्ड जेंडर भी मतदान करेंगे। 


इस सीट के लिए 18 से 19 साल में 81189 मतदाता हैं। जिसमें बड़ी संख्या में नए मतदाता भी मत का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय सीट से शोपियां जिला से जैनपोरा, कुलगाम जिला से डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, अनंतनाग जिला से दोरू, कोकरनाग, अनंतनाग वेस्ट, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबिहाड़ा, शंगस-अनंतनाग ईस्ट, पहलगाम, राजोरी जिला से नौशेरा, राजोरी, बुद्धल, थन्नामंडी और पुंछ जिले से सुरनकोट, पुंछ हवेली तथा मेंढर विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed