फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha election: CPIM did not field candidates for the fifth time yusuf Tarigami contested parliamentary el

लोकसभा चुनाव: सीपीआईएम ने पांचवीं बार नहीं उतारे प्रत्याशी, 1999 में तारीगामी ने लड़ा था संसदीय चुनाव

Thu, 11 Apr 2024 03:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 03:43 PM IST
सार

अनंतनाग सीट पर 1999 में मोहम्मद युनुस तारीगामी ने चुनाव लड़ा था। लेकिन, पराजय का सामना करना पड़ा। सीट पर दूसरे दलों को तारीगामी शिकस्त नहीं दे पाए थे।

विज्ञापन
Lok Sabha election: CPIM did not field candidates for the fifth time yusuf Tarigami contested parliamentary el
युसूफ तारिगामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पश्चिम बंगाल, केरल सहित अन्य राज्यों में लोकसभा चुनाव में अपनी मजबूत पकड़ दिखाने वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जम्मू-कश्मीर में इस बार भी कोई प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतरा है। 1999 के बाद से विधानसभा चुनाव में तो प्रत्याशी उतरते रहे मगर लोकसभा में 5वीं पार्टी की गैरहाजिरी रही।

विज्ञापन


अनंतनाग सीट पर 1999 में मोहम्मद युनुस तारीगामी ने चुनाव लड़ा था। लेकिन, पराजय का सामना करना पड़ा। सीट पर दूसरे दलों को तारीगामी शिकस्त नहीं दे पाए थे। उन्हें केवल 12 हजार से कुछ ज्यादा मत ही मिल पाए। हालांकि विधानसभा चुनाव में तारीगामी चार बार विधायक चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन


वह 1996 से लेकर 2014 तक कुलगाम विस से चुनाव जीते और लोगों का प्रतिनिधित्व किया। किसानों और मजदूरों के मसलों को उठाकर पार्टी वोट बटोरती रही है। मोहम्मद युनुस तारीगामी के अनुसार भले ही इस बार कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है लेकिन पार्टी गरीबों और मजदूरों के हित में लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारीगामी बीते दिनों चुनाव न लड़ने की भी घोषणा कर चुके हैं। उनका कहना था कि उनकी पार्टी भाजपा को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों का वोट नहीं काटेगी, इसलिए चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने तब अन्य छोटे दलों को भी वोट नहीं काटने के लिए खड़ा होने से बचने कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed