लोकसभा चुनाव : जम्मू सीट पर थम गया चुनावी प्रचार, अब 26 को होगा मतदान, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
चुनाव आयोग की ओर से इस सीट पर मैदान में उतरे 22 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय स्तर के दलों के अपने चुनाव चिन्ह हैं जबकि, निर्दलीय उम्मीदवारों को अलग से चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।
विस्तार
जम्मू लोकसभा सीटप पर बुधवार की शाम को प्रचार थम गया है। इसके साथ ही जम्मू जिला में धारा 144 लगा दी गई है। अब 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी। डोर टू डोर लोगों तक पहुंच कर वोट की अपील की जा रही है। इस सीट के चुनाव के लिए जगह-जगह चर्चाओं का बाजार गर्म है।
चुनाव आयोग की ओर से इस सीट पर मैदान में उतरे 22 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय स्तर के दलों के अपने चुनाव चिन्ह हैं। जबकि, निर्दलीय उम्मीदवारों को अलग से चुनाव चिन्ह दिए गए हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दो ईवीएम मशीनें रहेंगी। एक मशीन में 16 चुनाव चिन्ह रहते हैं। चुनाव को देखते हुए संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुलगाम के तौसीफ मजीद राथर ने इस सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेकां से उम्मीदवार मियां अल्ताफ, डीपीएपी उम्मीदवार अपनी पार्टी के जफर मन्हास सलीम पर्रा सहित अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार इस लोकसभा सीट के लिए मुख्य दावेदार हैं। सभी उम्मीदवार प्रचार कर रहे हैं और कुछ नेता मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए रोड शो कर रहे हैं।