फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: srinagar constituency 12.95 lakh voters

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में 12.95 लाख मतदाता, बनाएं गए 1716 मतदान केंद्र

Fri, 05 Apr 2019 11:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 05 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: srinagar constituency 12.95 lakh voters
सांकेतिक तस्वीर
श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को 12,95,304 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। इनमें 667,252 पुरुष मतदाता और 627,282 महिला मतदाता शामिल है। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में 15 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। मतदाताओं के लिए 1716 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 744 सर्विस वोटर जबकि 26 अन्य मतदाता है। 
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र में गांदरबल जिले में दो विधानसभा क्षेत्र कंगन और गांदरबल है। श्रीनगर जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र हजरतबल, जैदीबल, ईदगाह, खानेयार, हब्बा कदल, अमीरा कदल, सोनावर और बाटमालू शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बडगाम जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र जिसमें चादूरा, बडगाम, बीरवाह, खान साहिब और चरार ए शरीफ शामिल है। लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता बाटमालू विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 127,916 मतदाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed