फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: situation in Kashmir is so bad that people started reconsidering the merger

कश्मीर में हालात इतने खराब कि लोगों ने विलय पर पुनर्विचार करना शुरू कर दिया: महबूबा

Wed, 17 Apr 2019 08:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 17 Apr 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: situation in Kashmir is so bad that people started reconsidering the merger
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
अनंतनाग में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में जंगलराज है। हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि लोगों ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय को लेकर पुनर्विचार करना शुरू कर दिया है। लोगों के लिए राजमार्ग बंद है और एसडीएम को पीटा जाता है। जेलों में कैदियों के साथ गलत बर्ताव किया जाता है। मुठभेड़ के दौरान बरामद शवों को विकृत कर रसायनों से जलाया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को महबूबा ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि हम उस भारत के साथ हैं, जिसका विलय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला और महाराजा हरि सिंह ने किया था। वह भारत हिंदुओं, मुसलमानों, सिखों और सबका देश था। आज इतना उत्पीड़न और अत्याचार हुआ है कि कश्मीरी कांपते हैं और सोचते हैं कि हमने किस भारत के साथ विलय किया था। 
विज्ञापन


राजमार्ग पर नागरिक आंदोलन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश तानाशाही से कम नहीं है। उन्होंने अनंतनाग में सेना द्वारा कथित रूप से एसडीएम की पिटाई की भी निंदा की। कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थी तो उन्होंने जनता से मिलने की कोशिश की थी। 2016 के बाद जहां भी जाने की कोशिश की वहां पत्थरबाजी होती थी। यहां की जनता ने मुझ पर फूल भी बरसाए लेकिन अब पत्थर फेंक रहे हैं। इस पर उन्हें गुस्सा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अगर भाजपा राज्य के विशेष दर्र्जे  के साथ छेड़छाड़ करती है तो पीडीपी के पास सरकार छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। जब भी मुठभेड़ होती है तो जिस घर में आतंकी छुपे होते हैं वहां पर केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे आतंकी के शव को पहचाना भी नहीं जाता। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव का बहिष्कार न करें, बल्कि मतदान करें ताकि देश में बड़े प्लेटफार्म पर उनकी आवाज उठ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed