फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha election 2019: Prime Minister Narendra Modi rally in Jammu Kashmir live updates

पीएम मोदी ने 2014 लोकसभा चुनाव में बदल दी थी जम्मू-कश्मीर की सियासी दिशा, आज दोहराएंगे इतिहास

Thu, 28 Mar 2019 07:13 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Mar 2019 07:13 AM IST
सार

  • ललकार रैली से अब विजय संकल्प रैली तक राज्य में बदल गए तीन मुख्यमंत्री
  • राज्य में भाजपा की कार्यशैली से लेकर बदल गए मुद्दे, सियासत का अंदाज

विज्ञापन
Lok Sabha election 2019: Prime Minister Narendra Modi rally in Jammu Kashmir live updates
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में चुनाव अभियान का बिगुल जिले के डूमी गांव में विजय संकल्प रैली से फूंकने वाले हैं। इससे पूर्व पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मोदी ने एमए स्टेडियम में एक दिसंबर 2013 को रैली की थी। इस रैली ने जम्मू कश्मीर खासतौर से जम्मू संभाग में भाजपा की लोकसभा चुनावी की नैया पार करवा दी थी। 
विज्ञापन


एमए स्टेडियम की नरेंद्र मोदी की ललकार रैली जम्मू-कश्मीर के इतिहास की सबसे बड़ी सियासी रैली में शामिल है। उस रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के अलावा नेकां व पीडीपी के वंशवाद के अलावा अनुच्छेद 370 पर चर्चा करवाने की बात कर ऐसी बहस देश व राज्य में छेड़ी की चुनाव में जम्मू संभाग के लोगों ने भाजपा को हाथों हाथ ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद संभाग की दोनों सीटों के अलावा लद्दाख की एक सीट पर भाजपा की झोली में आ गिरी थी। अब पांच सालों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का राज्य में बिगुल फूंकने आज आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में बदल चुके हैं तीन सीएम 
पिछली ललकार रैली से अबकी विजय संकल्प रैली तक राज्य में तीन मुख्यमंत्री बदल चुके है। ललकार रैली के समय नेकां कांग्रेस गठबंधन सरकार उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में होती थी। मोदी की रैली के बाद वह सरकार विधानसभा चुनाव में हार गई।

2015 में भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई में बनी लेकिन सात जनवरी 2016 को मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री बनी। महबूबा सरकार से भाजपा ने 2018 में समर्थन वापस ले लिया।

राज्य में राज्यपाल से लेकर अब राष्ट्रपति शासन लागू है। इसके अलावा अब मुद्दों में वंशवाद की जगह मोदी सरकार की उपलब्धियां है। कांग्रेस, पीडीपी और नेकां का जम्मू संभाग में एक साथ आना है। पाकिस्तान को सबक सिखाने का मुद्दा है।   

सायं 4.50 पर पहुंचेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू जिले के डूमी गांव में सायं 4.50 पर विजय संकल्प रैली स्थल पर पहुंचेंगे। वह रैली को संबोधित करने के बाद 5.45 बजे रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर जम्मू कश्मीर के अलावा देश के अन्य राज्यों में चुनाव अभियान का आगाज करना चाहते थे। व्यस्तता होने के चलते अब वह नौ अप्रैल को कठुआ में भाजपा की रैली से पहले माता के दर्शन कर सकते हैं। 

तीन को शाह की उधमपुर में रैली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन अप्रैल को उधमपुर डोडा से पार्टी प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए उधमपुर में रैली करेंगे। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed