{"_id":"5c9bdc70bdec22146f5155f2","slug":"lok-sabha-election-2019-prime-minister-narendra-modi-rally-in-jammu-kashmir-live-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले, कश्मीर में आतंकवाद का जहर घोलने के लिए कांग्रेस, नेकां और पीडीपी जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी बोले, कश्मीर में आतंकवाद का जहर घोलने के लिए कांग्रेस, नेकां और पीडीपी जिम्मेदार
Thu, 28 Mar 2019 07:12 AM IST
विवेक शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विवेक शुक्ला
Updated Thu, 28 Mar 2019 07:12 AM IST
सार
- विजय संकल्प रैली से हुई जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार की शुरुआत
- मोदी बोले, पाक में दुआ मांगी जा रही है कि चौकीदार सत्ता से हट जाए
विज्ञापन
जम्मू में रैली में पहुंचे पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की। वह रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के डूमी गांव में भाजपा की विजय संकल्प रैली पहुंचे। रैली में पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे से डोगरी में अपना उद्बोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने आतंकवाद सहित कांग्रेस, नेकां और पीडीपी पर जमकर हमला बोला।
आप कमल का बटन दबाएंगे, उधर आतंकियों में खलबली मच जाएगी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "आप सभी आने वाली 11 अप्रैल को ईवीएम पर कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाएंगे तो उसकी आवाज भीतर जमे आतंकियों और उनके साथियों में खलबली मचा देगी। सीमा पार भी उसकी गूंज सुनाई देगी।" उन्होंने कहा कि "सीमा पार आतंकियों की फैक्ट्री चलाने वाले आज खौफ में हैं। डर के साए में जी रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत को दहलाने के लिए सीमा पार से आने वाले आतंकी भी 100 बार सोच रहे हैं।"
विज्ञापन
मोदी विरोध की जिद में कांग्रेस देश का भला भूल गई
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "मैं हैरान हूं कि देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के बीच आखिर कांग्रेस के साथियों को हो क्या गया है? समझ ही नहीं आता कि यह वही सरदार पटेल की कांग्रेस है जिसने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए दिन रात एक कर दिया था। मुझे समझ नहीं आता कि यह वही कांग्रेस है जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंदुस्तान की कल्पना की थी।" उन्होंने कहा कि "मोदी विरोध की जिद में कांग्रेस को देश का भला दिखना ही बंद हो गया है। पूरा देश एक सुर में बात कर रहा है मगर यह कांग्रेस अलग सुर में बोल रही है।"
पाक मांग रहा दुआएं कि मोदी से मिले छुटकारा, महामिलावटी आकर बैठें दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर पर राज करने वाली पार्टियां ऐसी बातें कर रही हैं जो गांव का अनपढ़ व्यक्ति भी कभी स्वीकार नहीं करेगा। किसी भी देशवासी को कांग्रेस, पीडीपी और नेकां की बातें कैसे मंजूर हो सकती हैं। आज आतंकी और उनके आका दुआएं मांग रहे हैं कि कुछ भी हो जाए चौकीदार से छुटकारा मिले और महामिलावटी आकर दिल्ली में बैठ जाएं।"
चीनी की तरह मीठी है डोगरी भाषा और यहां के लोग
पीएम मोदी ने कहा "मैं बड़े पागां आला आं कि मीगी आज दोआरा मौका लगया कि मी मां वैष्णो देवी दे चरणा बीच मथ्था टेकने दा मौका लगया। मैं बाबा जित्तो जी गी भी चूकीए प्रणाम करना। वीर डोगरो की इस धरती को आपके इस चौकीदार का प्रणाम। मिठ्ठी ए डोगरें दी बोली ते खंड मिठ्ठे लोग डोगरे। चिन्नी की मिठ्ठी डोगरी भाषा है और वैसे ही मिठ्ठे हैं यहां के डोगरे। यह कहावत में तब सुनता था जब मैं संगठन मंत्री के रुप में आपके बीच काम करता था।" उन्होंने डोगरी में कहा कि "मैं बहुत खुशनसीब हूं कि एक बार फिर से मुझे मां वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेकने का अवसर मिला। मैं बाबा जितो जी को भी झुक कर प्रणाम करता हूं। वीर डोगरो की इस धरती को आपके इस चौकीदार का प्रणाम। चीनी की तरह मीठी है डोगरी भाषा है और वैसे ही मिठ्ठे हैं यहां के डोगरे।"
पाकिस्तान की जय करने वालों को कांग्रेस ने कंधों पर बैठाया
कांग्रेस के नामदार के गुरु बिना किसी लाजशर्म हिंदुस्तान की धरती पर आतंकियों को क्लीन चिट दे रहे हैं। जब गुरु ही ऐसा होगा तो चेले और उनके साथी कैसे होंगे। नेशनल कांफ्रेंस के एक नेता ने भारत के खिलाफ बहुत गलत बोला है और वह पाकिस्तान की जय-जयकार कर रहे हैं। कांग्रेस उनसे हाथ मिलाए हुए है। मोदी ने सवाल उठाते हुए कहा कि "क्या कांग्रेस का हाथ ऐसे ही लोगों के लिए है जो भारत के खिलाफ बोले और पाक की जय-जयकार करे। इनको भारत माता की जय कहने में समस्या है। लेकिन यह आतंकवाद की जय कहने वालों की जय कह रहे हैं। कांग्रेस इनको कंधे पर बैठाए हुए है।
जम्मू-कश्मीर में तीन दलों ने घोला जहर, मैं पुरानी रीति बदलने चला तो चौकीदार को देते हैं गालियां
"जम्मू-कश्मीर की आज जो दशा है उसके लिए कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस जिम्मेदार हैं। आतंकवाद का जहर जो जम्मू-कश्मीर में घुला है वह इन तीनों दलों ने घोला है। आतंक के साथी चाहे सीमा पार हों या देश के भीतर एक बात कान खोलकर सुन लें कि भारत के विरुद्ध उठाया गया एक भी कदम भारी पड़ेगा। आज सुरक्षा एजेंसियां अपना काम कर रहीं हैं, आतंकियों की फंडिंग से जुंड़े लिंक खंगाल रही हैं। आज जब मैं पुरानी रीति को बदल रहा हूं तो कांग्रेस, नेकां और पीडीपी को नींद नहीं आ रही है। ये चौकीदार को गाली देने में लगे हैं।
सेना के सामने टिक नहीं पाएंगे नापाक हरकत करने वाले
एलओसी और सीमा से सटे अनेक गांवों को पाकिस्तान की नापाक हरकतों के चलते दिक्कत हो रही है। लेकिन आप आश्वसत रहिये, ये लम्बे समय तक नहीं चलेगा। जितने सामर्थ्य और शक्ति से हमारी सेना जवाब दे रही उसके सामने ज्यादा दिन वो टिक नहीं पाएंगे।