फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: pm modi and rajnath singh do to rally in kathua, doda in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: राजनाथ आठ अप्रैल को मढ़, डोडा में और पीएम मोदी 11 को कठुआ में करेंगे रैली

Sat, 06 Apr 2019 12:43 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 06 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: pm modi and rajnath singh do to rally in kathua, doda in jammu kashmir
राजनाथ सिंह, नरेन्द्र मोदी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू संभाग की दो लोकसभा सीटों पर भाजपा के चुनाव प्रचार को ओर गति देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आठ अप्रैल को जम्मू संभाग में दो रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ अप्रैल को प्रस्तावित कठुआ रैली को दो दिन आगे कर 11 अप्रैल को किया गया है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू संभाग के उधमपुर कठुआ लोकसभा क्षेत्र के डोडा में आठ अप्रैल को रैली करेंगे और जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के समर्थन में आठ अप्रैल को ही उनकी रैली होगी। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह की एक ही दिन में तीसरी रैली सीमांत क्षेत्र सुचेतगढ़ में हो सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तय नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोकि नौ अप्रैल को कठुआ में विजय संकल्प रैली करने वाले थे वह रैली अब 11 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के प्रचार अभियान में व्यस्त रहने की वजह से रैली की तिथि में बदलाव किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इसी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed