फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: mehbooba mufti says bjp is planning a attack like balakot

चुनाव जीतने के लिए बालाकोट जैसे हमले की तैयारी कर रही भाजपा: महबूबा मुफ्ती

Mon, 15 Apr 2019 08:59 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 15 Apr 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: mehbooba mufti says bjp is planning a attack like balakot
महबूबा मुप्ती - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने की छटपटाहट में बालाकोट जैसे एक अन्य हमले की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


महबूबा ने एक ट्वीट में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे जवानों की कुर्बानी का नाजायज लाभ उठाकर और मतदाताओं के ध्रुवीकरण से भाजपा को मदद नहीं मिली है। ऐसे में वह चुनाव जीतने की छटपटाहट में अब राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर डर पैदा कर बालाकोट जैसे एक अन्य हमले के लिए आधार तैयार कर रही है। 
विज्ञापन

 


वे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं जिसमें मोदी ने कहा था कि जब उन्होंने दूसरी गलती की तो हमने उसके घर में घुसकर एयर स्ट्राइक किया। उधार वालों को भी समझ में आ गया है कि अगर तीसरी गलती की तो लेने के देने पड़ जाएंगे। 

महबूबा ने प्रधानमंत्री की कठुआ रैली में कश्मीरियों को लेकर कही गई बात पर ट्वीट करते हुए कहा कि कश्मीर कश्मीरियों का है। सशस्त्र बलों का दुरुपयोग सत्ता के लिए किया जा रहा है, सांप्रदायिक राजनीति को देश को तोड़ने के लिए धर्म के नाम पर हवा दी जा रही है। कुछ याद आया? कठुआ की रैली में प्रधानमंत्री ने नेकां और पीडीपी नेतृत्व पर जम्मू-कश्मीर को बर्बाद करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed