फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: mehbooba mufti declared her property in-front of election commission

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के पास नहीं है कोई आभूषण, मात्र 8.63 लाख रुपये सालाना आय

Thu, 04 Apr 2019 11:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 04 Apr 2019 11:07 AM IST
सार

  • महबूबा के पास अपनी गाड़ी, घोड़ा और सोना कुछ भी नहीं
  • चुनावी दंगल में कूदीं पीडीपी प्रमुख पर एक मुकदमा, कोई देनदारी नहीं

विज्ञापन
lok sabha election 2019: mehbooba mufti declared her property in-front of election commission
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ग्राफिक्स, अमर उजाला

विस्तार

चुनावी दंगल में कूदे कई करोड़पति प्रत्याशियों के बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती लखपति ही हैं। उनके पास न तो अपना गाड़ी, घोड़ा है और न ही सोना। उनके पास कोई भी आभूषण नहीं है। बैंक बैलेंस भी बहुत नहीं है। अनंतनाग लोकसभा सीट से पीडीपी प्रत्याशी महबूबा की वर्ष 2018-19 की कुल आय आठ लाख 63 हजार 928 रुपये है। उनके पास 55 लाख की पैतृक संपत्ति है। 1982 में कश्मीर विश्वविद्यालय से एलएलबी करने वाली महबूबा मुफ्ती पर किसी प्रकार की देनदारी नहीं है। एक मुकदमा लंबित है, जो अली मोहम्मद सागर की ओर से दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


श्रीनगर के गुपकार रोड पर सरकारी आवास फेयर व्यू गेस्ट हाउस आवंटित है। बिजली, पानी, टेलीफोन का किसी प्रकार का किराया बकाया नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री के पास कृषि योग्य भूमि भी नहीं है। अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में एक कनाल गैर कृषि योग्य भूमि है जिसका बाजार मूल्य 25 लाख रुपये है। बिजबिहाड़ा में 5 हजार वर्ग फीट में आवासीय मकान है जिसका बाजार मूल्य 30 लाख है। बैंक बैलेंस के नाम पर साढ़े 24 लाख रुपये का फिक्स डिपाजिट है। दस हजार रुपये कैश उनके पास है। एलआईसी की एक पालिसी है जिसका वार्षिक प्रीमियम 90349 रुपये है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हैं सक्रिय
पीडीपी प्रमुख सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। उनके नाम से ट्विटर तथा फेसबुक पर एकाउंट है। ट्विटर के जरिये वह लगातार प्रतिक्रिया देती रहती हैं। जब वह पिछला लोकसभा तथा अनंतनाग विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ी थीं तब उनके पास सोशल मीडिया अकाउंट नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में नहीं बढ़ी जायदाद
महबूबा मुफ्ती की जायदाद में पिछले पांच साल में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। वर्ष 2016 में अनंतनाग सीट पर हुए उपचुनाव के चुनाव के दौरान महबूबा की वार्षिक आय 591608 रुपये थी। उस समय उनके पास साढ़े 10 लाख रुपये की फिक्स डिपाजिट थी। बिजबिहाड़ा में एक कनाल गैर कृषि योग्य भूमि व आवासीय परिसर था जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये थी। इससे पहले 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पास 90 ग्राम सोना था। 

करोड़पति प्रत्याशी भी हैं जंग में

जम्मू कश्मीर में अब तक के चुनावी जंग में आठ से ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी हैं। इनमें कांग्रेस से उधमपुर सीट से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पास 11.41 करोड़ की चल व 10.5 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनकी 7.46 करोड़ की चल व 5.38 करोड़ की अचल संपत्ति है।

उधमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह के पास 1.84 करोड़ की चल व 4.02 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास लगभग 58 लाख की चल व 63 लाख की अचल संपत्ति है।

जम्मू सीट से भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा के पास 1.44 करोड़ की चल व 2.84 करोड़ की अचल तथा पत्नी के पास 69.73 लाख की चल व 28.39 लाख की अचल संपत्ति है। इन पर साढ़े 34 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।

श्रीनगर सीट से नेकां प्रत्याशी फारूक अब्दुल्ला के पास 1.59 करोड़ की चल व 10.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

श्रीनगर से पीपुल्स कांफ्रेंस के इरफान रजा अंसारी के पास 7.34 करोड़ की चल व 59.20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इन पर 6.23 करोड़ रुपये की देनदारी है।

बारामुला से नेकां प्रत्याशी मोहम्मद अकबर लोन के पास 7.84 करोड़ की चल व 59.60 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इन पर 8.48 करोड़ रुपये की देनदारी है।

बारामुला से पीपुल्स कांफ्रेंस के राजा एजाज अली के पास 1.1 करोड़ रुपये की चल व 12.53 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

बारामुला के पीडीपी प्रत्याशी के पास 1.40 करोड़ की अचल संपत्ति है जबकि चल संपत्ति के रूप में 10 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed