फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: last date election promotion on jammu and baramulla constituency

जम्मू-पुंछ, बारामुला लोकसभा सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार का शोर, 11 को होगा मतदान

Tue, 09 Apr 2019 12:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: last date election promotion on jammu and baramulla constituency
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण की दो सीटों जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट और बारामुला लोकसभा सीट पर प्रचार नौ अप्रैल को शाम छह बजे के बाद थम जाएगा। इन दोनों सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा। 
विज्ञापन


जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के रिटर्निंग अफसर रमेश कुमार ने बताया कि नौ अप्रैल को सायं छह बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। एक दिन के आराम के बाद 11 अप्रैल को मतदान होगा। जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट पर 20,00485 मतदाता हैं। इनमें 10,38,497 पुरुष और 9,61,960 महिला मतदाता हैं। 28 अन्य और 2986 दिव्यांग मतदाता व 293 वीवीआईपी मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन


मतदाताओं के लिए 2740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र में बीस विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वहीं, बारामुला लोकसभा क्षेत्र में करीब 13 लाख 12 हजार 148 मतदाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं के लिए 1749 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रचार अभियान में कुछ ही घंटे शेष रहने को देखते हुए उम्मीदवारों व पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हुई है और घर-घर जाकर प्रचार के अलावा जन बैठकों व रैलियों पर जोर दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed