फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: hizbul militant riyaz naikoo audio viral to affect the elections in kashmir

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव प्रभावित करने के लिए आतंकी रियाज नायकू ने वायरल किया ऑडियो

Mon, 08 Apr 2019 10:27 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Mon, 08 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: hizbul militant riyaz naikoo audio viral to affect the elections in kashmir
रियाज अहमद नायकू - फोटो : फाइल

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज नायकू का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह अपनी बेरहमी का इजहार कर रहा है। ऑडियो क्लिप में कहा गया है कि 2008 में जब हालात खराब हुए तब बहुत से जवानों ने अपनी जान दे दी। 2010 में भी बहुत से युवाओं ने सड़कों पर आकर अपनी नाराजगी जताई। साल 2016 में भी घाटी में युवाओं ने अपनी जान दी।

विज्ञापन

 
ऑडियो में रियाज नायकू ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में राजनीतिक दलों की तरफ से रैली निकाली जाती है, जिसमें लोग कहते हैं आया-आया शेर आया। यही लोग आतंकी के जनाजों में आकर कहते हैं कि आया आया शेर आया। अब यहां के लोग कहते हैं कि हम पानी राशन और बिजली के लिए वोट देते हैं, लेकिन आप को नहीं पता कि आपके वोट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल करते हैं। हमारा मसला हमारा हक है जो माना नहीं जा रहा। आप किस लिए अपना वोट देते हो। 
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का नाम लेते हुए रियाज ने कहा कि, ये वही फारूक अब्दुल्ला हैं जो दिल्ली में कहते हैं कि कश्मीर को गोली मारी, पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का नाम लेते हुए ऑडियो क्लिप में रियाज ने कहा कि ये वही पार्टी है जो बीजेपी को यहां सत्ता में लाई और आपके बच्चों को मरवा दिया और कहते हैं कि क्या आपके बच्चे दूध और टॉफी लेने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर रशीद को असेंबली में घसीटते हुए बाहर निकाल दिया, लेकिन जिनकी बात यहां नहीं मानी गई तो वह दिल्ली क्या करने जाएंगे। यहां के नेताओं को दिल्ली में टिशु पेपर की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed