फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019 Hizb issue threat to kill who vote, posters appear in Shopian and pulwama

गांव-गांव में हिजबुल ने चिपकाए धमकी भरे पोस्टर, लिखा- वोट दिया तो मारे जाओगे

Thu, 02 May 2019 08:35 PM IST
Trainee Trainee न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 02 May 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Hizb issue threat to kill who vote, posters appear in Shopian and pulwama
आतंकवादी - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से चार दिन पहले, हिजबुल मुजाहिद्दीन के पोस्टर कई गांवों में दिखाई दिए हैं। जिसमें 'वोट डालने वालों को मारने' की धमकी दी गई है। 6 मई को होने वाले मतदान में भाग न लेने के लिए कई गांवों में लोगों को दीवारों और बिजली के पोल पर धमकी भरे पोस्टर चिपके मिले। जिसमें लिखा है कि हमें जानकारी है कि सेना आपको वोट डालने के लिए मजबूर कर सकती है। लेकिन हर एक को यह समझना चाहिए कि उन्हें चुनाव करवाने की जरूरत नहीं है। अगर शोपियां में कोई मतदान के दिन वोट डालने जाएगा तो उसे मार दिया जाएगा।

विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिद्दीन द्वारा लगाए गए असत्यापित पोस्टर में माता-पिता से अपने बच्चों को आर्मी गुडविल स्कूल में नहीं भेजने के लिए भी कहा है। ऐसे ही धमकी भरे पोस्टर पुलवामा में भी चिपकाए गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें कुछ खास गांवों से भी ऐसी ही धमकी देने वाले पोस्टरों के बारे में जानकारी मिली है और वे इस पर निगरानी रख रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि आप इन मामलों में यह नहीं कह सकते हैं कि ये वास्तविक हैं या नहीं। फिर भी मामले पर पूरी सतर्कता रखी जाएगी। साथ में यह भी पता चला है कि जिन स्थानों पर पोस्टर लगे थे, उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


आतंकियों ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी है, जो सेना और पुलिस के लिए मुखबरी का काम कर रहे है। आतंकवादियों ने यह भी कहा कि हमारे कमांडर रियाज नाइकू ने आप सभी से भारतीय दलों को छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन कुछ लोग सुनते नहीं हैं। पोस्टर में यह भी लिखा है कि अब समय समाप्त हो गया है, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनके वीडियो सार्वजनिक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोपियां और पुलवामा में 6 मई को पहली बार मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पहली बार अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के चुनाव को तीन चरणों में विभाजित किया है। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि अनंतनाग और कुलगाम जिले में मतदान हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर चुनाव के अंतिम चरण में पुलवामा और शोपियां जिले में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि एक सीट के लिए चुनाव की तिथियों को विभाजित करने का निर्णय सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखकर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed