{"_id":"5ca4600ebdec2213e9292377","slug":"lok-sabha-election-2019-ghulam-nabi-azad-targets-prime-minister-narendra-modi-on-kashmir-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 2014 तक हालात ठीक थे, मगर बाद में 1990 जैसे हो गए इसके लिए पीएम जिम्मेदार: गुलाम नबी आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 2014 तक हालात ठीक थे, मगर बाद में 1990 जैसे हो गए इसके लिए पीएम जिम्मेदार: गुलाम नबी आजाद
Wed, 03 Apr 2019 12:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कुपवाड़ा में रैली सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा, "क्या वजह है कि 2014 तक हालात ठीक हो गए थे, क्या वजह है कि 2014 से लेकर आज तक हालात फिर 1900-91 की तरह हुए? इसके लिए अगर कोई एक आदमी जिम्मेदार है तो वह इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।"
साथ ही उन्होंने पुलिस की द्वारा की जा रही कार्रवाई पर भी हमला बोलते हुए कहा, "मैं सल्यूट करता हूं उन पुलिस वालों को जिन्होंने अपनी जान दी लेकिन उसमें भी कुछ नाशूर ऐसे थे जो अपनी प्रमोशन और पैसे के लिए निहत्थे लोगो का कत्ल करते थे।"
विज्ञापन
गुलाम नबी आज़ाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर में जो कुछ भी चल रहा है और जो बातें हो रही है उसकी ज़िम्मेदार बीजेपी है। मेरे दौर में राउंड टेबल बातचीत हुई, 37 पार्टियों ने हुर्रियत के साथ बात की। प्रधानमंत्री ने इसको मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो को जमीन पर तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में आठ महीने लगे। पुराने जमाने में मेनिफेस्टो दिल्ली में ही बन जाता था मगर आज ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि "इनकम टैक्स के डर से न तो कश्मीर और न ही हिंदुस्तान की अवाम को आप डरा सकते हैं। आप उनको ईडी के डर से भी दबा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि ज्यादा देर तक सीबीआई के डर से दबा के नहीं रख सकते।"
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि "आप लोग ईवीएम की मशीनें चुरा कर कितनी दफा हकूमत बनाओगे। जितनी चोरियां करोगे उतना भाजपा का पतन जल्द आएगा। ये महात्मा गांधी का हिंदुस्तान है वो गांधी जो दुनिया भर घूमे पर उन्हें भी रोशनी की किरण कश्मीर मे ही दिखी।"
विज्ञापन
GN Azad,Congress in Kupwara: Vo(J&K Police) bhi kam dushman nahi hai. Unhone bhi kam zyadtiyaan nahi ki. Main salute karta hun unn police walon ko jinhone apni jaanein di, lekin usmein bhi kuch naasoor aise the jo apni promotion aur paise ke liye nihathe logon ka kathal karte the https://t.co/9fs6dctQtK
— ANI (@ANI) April 3, 2019विज्ञापन