फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: first time voters targeted by political parties in srinagar and udhampur

‘फर्स्ट टाइम वोटर’ पर है पार्टियों की नजर, 18 अप्रैल को पड़ने हैं श्रीनगर और उधमपुर सीट के लिए वोट

Wed, 17 Apr 2019 05:53 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/उधमपुर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 17 Apr 2019 05:53 PM IST
सार

  • श्रीनगर में भाजपा करा चुकी फर्स्ट टाइम वोटर संग संवाद तो वहीं कांग्रेस उधमपुर में कर रही सभाएं
  • इस बार चुनाव में करीब पौने दो लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं 

विज्ञापन
lok sabha election 2019: first time voters targeted by political parties in srinagar and udhampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

भाजपा हो या कांग्रेस दोनों की ही नजर ‘फर्स्ट टाइम वोटर’ पर है। ये वह युवा हैं, जो पहली बार वोट देने जा रहे हैं। भाजपा के महासचिव राम माधव हाल ही में श्रीनगर में पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं से संवाद कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक भी उधमपुर में युवाओं से संवाद कर रहे हैं। उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करने के साथ ही पक्ष में वोट डालने की अपील भी हो रही है। 
विज्ञापन


पार्टियां इन वोटरों पर इसलिए निगाहें गड़ाएं हैं, क्योंकि इनकी संख्या एक लाख 80 लाख हजार से भी अधिक है। और दूसरे चरण के चुनाव में ही यह तरीका नहीं आजमाया जा रहा। दरअसल, यह तरीका  पहले चरण के चुनाव में कश्मीर में भी अपनाया जा चुका है। फायर ब्रांड नेता माने जाने वाले और बारामुला से चुनावी मैदान में किस्मत आजमा चुके इंजीनियर रशीद ने भी इससे पहले के चुनाव में यह तरीका आजमाया था। उन्होंने युवाओं के साथ सोशल मीडिया के जरिये भी संवाद किया था।
विज्ञापन


यहां तक कि प्रत्याशियों के वायदे भी पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को देखते हुए ही किए जा रहे हैं। श्रीनगर में खालिद जहांगीर खान बड़गाम के युवाओं के लिए पीवीआर सिनेमा लाए जाने का वायदा कर चुके हैं, वहीं आईपीएल टाइप क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का भी वायदा उन्होंने युवाओं से किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्त खत्म होने के बाद भी हुआ सोशल मीडिया से प्रचार
उधमपुर और श्रीनगर दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के समर्थक वक्त खत्म होने के बाद भी सोशल मीडिया के जरिये चुनाव प्रचार करते रहे। अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed