फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: clashes in North Kashmir Kupwara Baramulla Constituency after elections

मतदान खत्म होने के बाद बारामुला लोकसभा क्षेत्र में भड़की हिंसा, एक की मौत, 10 पुलिसकर्मी घायल

Fri, 12 Apr 2019 07:44 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 12 Apr 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: clashes in North Kashmir Kupwara Baramulla Constituency after elections
चुनाव कराने के बाद लौटती पोलिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर की बारामुला लोकसभा सीट पर गुरुवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद कुछ इलाकों में हिंसा भड़क गई। सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा के लंगेट के मंडिगाम गांव में युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और पैलेट का इस्तेमाल किया। हिंसक प्रदर्शनों में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। हिंसक झड़पों में 10 पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है। 
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद लंगेट से लौट रही पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजों ने पथराव शुरू कर दिया। हिंसा में घायल ओवैस मीर नामक युवक को इलाज के लिए लाया गया जिसे मल्टीपल इंज्यूरी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पट्टन के पलहालन इलाके में इलेक्शन ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा कर्मियों पर शरारती तत्वों ने पथराव किया। इस दौरान अपने बचाव में सुरक्षा कर्मियों ने हवाई फायरिंग की गई जिसमें मोहम्मद यासीन भट नामक युवक के बाजू में गोली लगी। दोनों घटनाओं से इलाके में तनाव और बढ़ गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed