फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: amit shah udhampur rally says, pdp asked to dilute afspa we left alliance

पीडीपी से गठबंधन तोड़ने को लेकर अमित शाह ने खोले राज, कहा- सुरक्षा से नहीं किया समझौता

Wed, 03 Apr 2019 07:15 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विवेक शुक्ला Updated Wed, 03 Apr 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: amit shah udhampur rally says, pdp asked to dilute afspa we left alliance
अमित शाह - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को उधमपुर सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉ.जितेंद्र सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीडीपी, कांग्रेस और नेकां पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में अफस्पा को हटाने की बात कर रही है। वहीं पीडीपी भी जब प्रदेश सरकार में बीजेपी से गठबंधन में थी तो ऐसी मांग उठाई थी। इसी वजह से भाजपा ने गठबंधन तोड़ दिया था।

विज्ञापन

 


अमित शाह ने कहा कि, 'अफस्पा को हटाने का दबाव पड़ने पर भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। एक झटके में भाजपा ने अपना निर्णय लिया था। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने चुनाव घोषणा पत्र में अफस्पा को हटा देने की बात कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस को मुंगेरी लाल के सपने नहीं देखने चाहिए। अफस्पा को कोई भी नहीं हटा सकता है। भाजपा सरकार चट्टान की तरह सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के साथ खड़ी है।'

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि, 'कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देशद्रोह के कानून को खत्म करने की वकालत की है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि देशद्रोह के कानून को खत्म कर आप किसको बचाना चाहते हो? 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लागाने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों को?'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed