फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lohri

मंदिरों के शहर में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार

विज्ञापन
Lohri
जम्मू। मंदिरों के शहर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह पर लोहड़ी मिलन कार्यक्रम हुए, जहां लोगों ने लोहड़ी जला कर रेवड़ी-मूंगफली डालकर ढोल की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया। लोहड़ी को लेकर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा है।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न बाजार एसोसिएशन, सामाजिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें लोहड़ी जलाई और दुल्ला भट्टी की कहानियां सुना कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। शहर में लोहड़ी पर्व की धूम देखने को मिली। छोटे-छोटे बच्चे अपने पड़ोस में लोहड़ी मांगने के लिए जाते दिखाई दिए। मुबारक मंडी, तालाब तिल्लो, गांधीनगर, त्रिकुटा नगर, छन्नी हिम्मत सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोहड़ी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। घरों और मंदिरों में लोहड़ी की विशेष पूजा-अर्चना भी गई, जिसमें कोविड से मुक्ति की प्रार्थना की गई। घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए और संगे संबधियों के घर जाकर लोहड़ी की बधाई दी। बाजारों में दिन भर रौनक छाई रही। लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, तिल-गजक आदि की खरीदारी की। शहर के डिग्याना आश्रम क्षेत्र में लोहड़ी पर्व की धूम देखने को मिली। शाम के साथ लोगों ने एक साथ मिलकर लोहड़ी जलकार उसमें मूंगफली, रेवहड़ी का अर्घ्य दिया और ढोल की थाप पर पारंपरिक नृत्य कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सरकारी और निजी कार्यालयों में मनाई लोहड़ी
लोहड़ी पर्व निजी और सरकारी कार्यालयों में मनाया गया। शहीदी चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोहड़ी का पर्व मनाया। हालांकि कोविड को देखते हुए इस बार कार्यक्रम काफी सादगी से मनाया गया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला और अन्य लोगों की मौजूदगी में लोहड़ी जलाकार एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू के कार्यालय में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर में लोहड़ी जलाई और परिक्रमा की। निदेशक सलीम-उर-रहमान ने कहा कि इस कठिन समय में एक साथ मिलकर लोहड़ी मनाना सकारात्मकता का भाव देता है। भविष्य में भी लोहड़ी कार्यक्रम मनाया जाएगा। जेके पब्लिक स्कूल कुंजवानी के संकाय सदस्यों ने स्कूल परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाया। इस दौरान लोहड़ी जलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। शहर के निजी होटलों में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। होटल प्रबंधन की ओर से लोहड़ी पर शहरवासियों को आकर्षक ऑफर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed