फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lohri

मंदिरों के शहर में आज धूमधाम से मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार

विज्ञापन
Lohri
जम्मू। प्रदेश सहित मंदिरों के शहर में लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बुधवार को पूर्व संध्या तक विभिन्न बाजारों में जमकर रेवड़ी, मूंगफली, गजक सहित अन्य मेवों की खूब खरीदारी हुई। दिनभर बाजारों में खूब रौनक रही। महंत रोहित शास्त्री के अुनसार वीरवार को शाम 07:34 बजे के बाद ही अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त है। क्योंकि इससे पहले भद्रा काल रहेगा।
विज्ञापन

शहर सहित प्रदेश में वीरवार को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में खूब रौनक रही। रेवड़ी, तिल, गुड़, गजक और मूंगफली की जमकर खरीदारी हो रही है। लोहड़ी की पूर्व संध्या पर शहर के नगर निगम कार्यालय, डोगरा हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री, गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बाहुफोर्ट, मुबारक मंडी सहित विभिन्न कार्यालयों में लोहड़ी का पर्व भी मनाया गया। पर्व को लेकर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल है। पर्व पर विशेष रूप से सूखे मेव आकर्षण का केंद्र है। डोगरा हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुंवर गंभीर देव सिंह चिब की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में लोहड़ी गीत के साथ इसके महत्व पर विचार रखे। बाहु फोर्ट स्कूल में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। नगर निगम कार्यालय के परिसर में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मकर संक्रांति 14 को, सुबह 08:05 बजे के बाद ही करें दान
जम्मू। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करते ही मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। महंत रोहित शास्त्री ने बताया मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी वजह से इस संक्रांति को मकर संक्रांति कहते हैं। इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में दोपहर 02:29 बजे प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का पुण्य काल 14 जनवरी सुबह 08:05 बजे के बाद शरू होगा और पूरा दिन रहेगा। इसलिए 14 जनवरी सुबह 08: 05 मिनट के बाद ही जप, तप, स्नान और दान आदि करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके शरीर पर ही नहीं अपितु भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं। इस दिन सत्यनारायण, सूर्य देव और अपने इष्टदेव की पूजा का विधान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed