{"_id":"61df3832209f890df9394db4","slug":"lohri-jammu-city-news-jmu251784429","type":"story","status":"publish","title_hn":"समृद्ध डोगरा विरासत को संरक्षित करने में युवा दें योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्ध डोगरा विरासत को संरक्षित करने में युवा दें योगदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्री कैलख ज्योजितष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस और लोहड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन मुबारक मंडी में किया गया। इस दौरान डुग्गर प्रदेश की मातृभाषा डोगरी को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मुबारक मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और भाजपा नेता शाम लाल शर्मा मुख्य अतिथि मौजूद रहे। डोगरी लोक कलाकारों ने लोक संगीत पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। गायक वर्षा जमवाल ने (पहाड़े वाले मनुख सच बोल दे दिले का भेद सारे खेल दे) लोकगीत पर शानदार प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद लोहड़ी अग्नि जलाई और मौजूद लोगों ने एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं। लोक संगीतकार उत्तम सिंह ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कार्यक्रम में शाम लाल शर्मा ने कहा कि समृद्ध डोगरा विरासत को संरक्षति करने में युवा पीढ़ी का अहम योगदान है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने को कहा। कार्यक्रम में नगर निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने डोगरी को बढ़ावा देने वाले युवाओं की प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल ने कहा कि डोगरा परंपरा और रीति-रिवाजों को उजागर करने के लिए युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में भागी लेना चाहिए। कार्यक्रम में स्कास्ट के वीसी जेपी शर्मा ने डोगरी भाषा को बढ़ावा देने का काम हमें अपने घरों से करना होगा।
डोगरी को बढ़ावा देने वालों को किया सम्मानित
डोगरी बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें उत्तम सिंह, शिव मेहता, सीमा अनिल सहगल, ब्रिज मोहन, कृपाल सिंह, आशिष कोहली, इंस्पेक्टर राकेश जम्वाल, डॉ. हीजमा मेंगी, वर्षा जमवाल, दीपक कुमार, तन्मय गुप्ता और लक्ष्य शर्मा शामिल थे।